पंजाब के अबोहर में एक रिक्शा चालक की नाबालिग बेटी के साथ गली में रहने वाले युवक घर में अकेली पाकर दुष्कर्म किया। आरोप है कि इस शर्मनाक घटना में युवक की बहन ने भी उसका सहयोग किया। दुष्कर्म की शिकायत के बाद पुलिस ने 10 दिन तक कोई कार्रवाई नहीं की। बाद में नाबालिग की तबीयत बिगड़ी तो उसे परिजन अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर ने पुलिस को मामले की सूचना दी, फिर केस दर्ज हुआ। आरोपियों को पुलिस पकड़ नहीं पाई है।
जानकारी मुताबिक अबोहर की एक कॉलोनी में रहने वाला व्यक्ति अपनी रिक्शा लेकर दिहाड़ी पर चला गया। पीछे से उसकी पत्नी को भी किसी काम से घर से बहार जाना पड़ा। इस बीच रिक्शा चालक की नाबालिग बेटी घर में अकेली थी। आरोप है कि लड़की को अकेला पाकर गली में ही रहने वाला एक युवक घर में घुस गया। युवक ने इसके बाद लड़की को डरा धमका कर उससे दुष्कर्म किया। फिर धमकी देकर फरार हो गया।