राजस्थान: रेप और हत्या के आरोप में पुलिस ने तांत्रिक को किया गिरफ्तार

तंत्र-मंत्र से भूत-प्रेत भगाने का दावा कर अजमेर की युवती से रेप करने वाले ढोंगी से अजमेर पुलिस पूछताछ कर रही है। वहीं, इसमें एक नया चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, अब दिल्ली पुलिस आरोपी तांत्रिक को गिरफ्तार करेगी। उन्हें शक है कि दिल्ली से लापता एक 17 साल की किशोरी के मामले में तांत्रिक का हाथ है।। आरोपी ने रेप कर हत्या कर दी। इसके लिए दिल्ली पुलिस ने अजमेर पुलिस से जानकारी मांगी है। अजमेर पुलिस ने जानकारी उपलब्ध करा दी है।

ढोंगी तांत्रिक बाबा नई दिल्ली निवासी राजेन्द्र कुमार वाल्मिकी (49) पुत्र विशंबर दयाल को आदर्श नगर थाना पुलिस ने शुक्रवार काे अदालत में पेश कर 28 मार्च तक रिमांड पर लिया है। भूत-प्रेत बाधा दूर करने का झांसा देकर ठगी और युवती से रेप के मामले में गिरफ्तार दिल्ली के ढोंगी तांत्रिक राजेन्द्र वाल्मीकि से पुलिस ने दिल्ली और मुरैना में घटनास्थलों की तस्दीक करवा ली है। तफ्तीश में सामने आया है कि दिल्ली में एक पीड़ित परिवार की 17 वर्षीय किशोरी लापता है। शक है कि आरोपी राजेन्द्र वाल्मीकि ने रेप के बाद उसकी हत्या कर दी है। इस मामले में दिल्ली पुलिस भी आरोपी काे गिरफ्तार करेगी।

ढोंगी बाबा से कई लोगों का इलाज करने के बहाने रुपए ऐंठने की वॉट्सऐप चैटिंग और पेमेंट के स्क्रीनशॉट मिले हैं। तंत्र-मंत्र के नाम पर कई लड़कियों को शिकार बना चुका हैं। बदनामी के डर से कोई सामने नहीं आ रहा। आरोपी एक पीड़ित परिवार से ऐसे दूसरे पीड़ित परिवार के बारे में जानकारी जुटाता और फिर इस प्रकार एक चेन सिस्टम बनाकर लोगों को फंसाता था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here