रिपुन बोरा ने असम प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया

रिपुन बोरा ने असम प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। बता दें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रिपुन बोरा असम की गोहपुर विधानसभा सीट से हार गए हैं। बीजेपी प्रत्याशी उत्पल बोरा को इस सीट से जीत मिली है। 2016 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के टिकट पर उत्पल बोरा ने यहां से जीत दर्ज की थी। यह लगातार उनकी दूसरी जीत है।

वर्तमान में प्रदेश अध्यक्ष होने के साथ ही रिपुन बोरा असम से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद हैं। रिपुन बोरा गोहपुर विधानसभा सीट से पहले भी विधायक रह चुके हैं। उन्होंने यहां से 2001 और 2006 में जीत हासिल की थी। तरुण गोगोई की सरकार में रिपुन बोरा मंत्री भी रहे। 

गोहपुर विधानसभा सीट से इस बार कुल 10 दावेदारों ने पर्चा भरा था। हालांकि नामांकन स्वीकृत होने के बाद 3 उम्मीदवारों ने नाम वापस ले लिया और कुल 7 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे। कांग्रेस के रिपुन बोरा ने यहां पर बाजी मार ली। अगर पिछले विधानसभा चुनाव की बात करें तो बीजेपी के उत्पल बोरा ने कांग्रेस प्रत्याशी मोनिका बोरा को करीब 19 हजार वोट से हराया था। उत्पल बोरा को कुल 85 हजार 424 वोट मिले थे। वहीं मोनिका बोरा 54 हजार 489 वोट प्राप्त करने में सफल रही थीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here