Live: यूपी पंचायत चुनाव में अब आने लगे हैं परिणाम, जानिए कौन कहां से जीता, किसकी हुई हार, यहां देखिए पूरी लिस्ट

कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बीच आज यूपी पंचायत चुनाव में वोटों की गिनती शुरू हो गई है. देर शाम तक नतीजे आने शुरू हो जाएंगे. शह और मात के इस खेल में किसके सिर सजेगा ताज और कौन होगा सत्ता से साफ आज यह साफ हो जाएगा. पंचायत चुनाव में करीब 13 लाख उम्मीदवारों किस्मत आजमा रहे हैं. वोटों की गिनती शुरू हो गई है.जल्द ही रुझान आनें लगेंगे. यूपी पंचायत चुनाव की पल पल की जानकारी के लिए आप बने रहें dainikdehat.com के साथ…

वंदना यादव अपने निकटतम प्रत्याशी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष देवकी रानी से दो हजार मतों से आगे

हमीरपुर जिला पंचायत सदस्य की जलालपुर सीट पर निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वंदना यादव ने चुनाव लड़ा था। वहीं सैदपुर जिला पंचायत सीट पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती राजपूत ने अपना भाग्य आजमाया था।

देर शाम तक आए रुझानों में वंदना यादव अपने निकटतम प्रत्याशी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष देवकी रानी से दो हजार मतों से आगे चल रहीं थीं। वहीं सैदपुर सीट पर पूर्व अध्यक्ष जयंती राजपूत अपने निकटतम प्रतिद्वंदी से एक हजार मतों से आगे चल रहीं थीं। जयंती राजपूत भाजपा प्रत्याशी हैं, वहीं वंदना राजपूत सपा समर्थित हैं।

नौरंगा सीट पर जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी विमलेश कुमारी आगे चल रहीं थीं, जबकि राजकुमारी दूसरे नंबर पर थीं। वहीं रिहुंटा सीट पर भाजपा प्रत्याशी प्रमोद तोमर बढ़त बनाए हैं। वहीं जरिया सीट पर मदन पासवान भी बढ़त लिए हैं।

गगहा ब्लाक के सबसे कम उम्र के प्रधान बने अंकुर

गगहा ब्लाक के केशवापार ग्रामसभा प्रधान पद से अंकुर गुप्ता पुत्र अवधेश गुप्ता (25) अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अभिषेक प्रजापति से 33 वोटों से जीत गए। अंकुर गुप्ता ब्लॉक के सबसे कम उम्र के प्रधान घोषित किए गए। बताते चलें कि अंकुर गुप्ता भाजपा मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा डॉ. रिंकी गुप्ता के प्रतिनिधि हैं।

ग्राम पंचायत नगला काजी में 22 वर्षीय बॉबी यादव बनी प्रधान, बोली- विकास में कोई कसर नहीं छोडूंगी

एटा जनपद के सकीट ब्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायत नगला काजी में 22 वर्ष की उम्र की बेटी प्रधान चुनी गई है। नगला काजी निवासी नेहा पुत्री बॉबी यादव ने 65 वोट से प्रधान बन विजय पताका लहराई है। उन्होंने कहा कि मेरे प्रधान बनाने में पूरे गांव ने मुझे समर्थन दिया है। गांव के विकास में कोई कसर नहीं छोडूंगी। शिक्षा पर विशेष ध्यान दूंगी।

लखनऊ में बक्शी का तालाब निर्वाचित प्रधान
मंडौली- आशीष कुमार पाल
गोहना कला- शीला देवी 
किशुनपुर- विष्णु चौरसिया
दुर्जनपुर- प्रदीप कुमार यादव
सहादत नगर गढ़ा- वीरपाल
दौलतपुर- उषा सिंह
हनुमन्तपुर- शंकर लाल
बरगदी कला- कौशल्या
माधौपुर- मधु अवस्थी
मिश्रीपुर- मुस्तफा

आगरा शमशाबाद में रहा करीबी मुकाबला
आगरा में विकासखंड शमशाबाद की ग्रामसभा भनपुरा गुड्डी देवी ने 12 वोटों से जीत हासिल की है, उन्हें 228 वोट मिले। ग्रामसभा तोर से रीमा देवी ने 15 वोटों से जीत हासिल की, उन्हें 245 वोट मिले। पट्टी शेखूपुर से ममता देवी 130 वोटों से विजयश्री प्राप्त की। नगला धीर से सर्वेश देवी ने 81 वोटों से जीत हासिल की, उन्हें 354 वोट मिले। गदौली कला से रामनाथ सात वोटों से जीते। शाहपुर से राजेश फौजी 130 वोटों से जीते, इन्हें 336 वोट मिले। नगला भीक्की से सोनू परमार 211 वोट से जीते, डबरई से दुर्योधन 73 वोटों से जीते उन्हें 599 वोट मिले। सिंगेचा से 242 वोटों से गायत्री देवी जीतीं, उन्हें 392 वोट मिले। लखुरानी से धर्मेंद्र 532 वोटों से जीते। जरौली साहब सिंह 68 वोटों से जीते। बांगुरी मछला देवी 75 वोटों से जीतीं। गड़ी उसराह विनोद कुमार 677 वोट से जीते, उन्हें 966 वोट मिले वहीं गौहन पुर हेतसिंह 84 वोट से जीते हैं।

भरथना में अब तक 9 ग्राम पंचायत के ही प्रधान हुए हैं घोषित 
प्रधान 
ग्राम पंचायत -असफपुर 
जीते-राजवीर सिंह 697 मत
हारे – राम नरेश 417 मत

ग्राम पंचायत- सहजपुर ज्ञानपुर
जीते- अनीता देवी 470 मत
हारे-  प्रिया 262 मत

ग्राम पंचायत -तुरैया
जीते- प्रीती देवी 311 मत
हारे- टीकाराम 296 मत

ग्राम पंचायत-मेढ़ी दुधी
जीते-  झितिज कुमार  651 मत
हारे-रामकुमार 377 मत

ग्राम पंचायत- गोपियागंज
जीते- महेंद्र कुमार कठेरिया 367 मत
हारे- जीवाराम 260 मत

ग्राम पंचायत – ऊमरसेन्डा
जीते – राममिलन 773मत 
हारे-  दानवीर   533 मत

ग्राम पंचायत- निगोह इकारपुर
जीते-  बिंद्राश्री 317
हारे- सुदामा देवी 316

ग्राम पंचायत-लखनपुर पचार
जीते- अनुपम 568
हारे- इंद्रपाल 460

ग्राम पंचायत-आलमपुर विवोली
जीते- जसवंत सिंह 475 
हारे- किशनवती 413

आगरा मतगणना में देरी, शाम तक प्रधान पद के 40 नतीजे ही घोषित 

एआरओ बदलने और कर्मचारियों के मतगणना स्थलों में पहुंचने में देरी के कारण आगरा में पंचायत चुनाव के वोटों की गिनती विलंब से शुरू हो सकी। बाह, पिनाहट और फतेहाबाद, शमसाबाद में तो दो घंटे देरी से करीब 10 बजे मतगणना प्रारंभ हुई। जिले में 15 स्थलों पर एक साथ चल रही वोटों की गिनती काफी धीमी रही। आलम यह रहा कि शाम छह बजे तक प्रधान पद के ही सिर्फ 40 नतीजे ही घोषित हो सके। जिले में प्रधान की 688 और जिला पंचायत की 51 सीटों पर हुआ है चुनाव। प्रधान पद के 5034 और जिला पंचायत सदस्य पद के 587 उम्मीदवारों ने चुनाव में किस्मत आजमाई थी।

लखनऊ : माल विकास खण्ड की 67 ग्राम पंचायतों में 23 के परिणाम घोषित

1 आंट से अरविंद यादव 
2 जिंदाना से सुमन सिंह
3 टिकरी कला  से संतोष गुप्ता
4 रानीपारा से सुष्पा सिंह
5 मसीढा हमीर से मोहिन
6 अटारी से संयोगिता सिंह चौहान
7 बड़खोरवा से गोपी चंद कनोजिया
8 कोलवा से रजाना
9 बहिर से रेशमा बानो
10 मझौवा से रामकुमार
11 मवई से विजय रावत
12 गुमसेना से रामकुमार शर्मा
13 अमलौली से अनवार अहमद
14 देवरी गजा से राधा शुक्ला
15 करेन्द से राजेन्द्र मौर्या
16 पतौना से बराती लाल यादव। 
17 सिसवारा से मनीष रावत
18 गोड़वा से वीरेंद्र शुक्ला
19 देवरी भारत से आशा देवी
20 कमालपुर लोधौरा से सीमा यादव
21 भानपुर से आशीष कुमार
22 अकबरपुर से सुनीता देवी
23 मझौवा से मालती देवी

महराजगंज : बीजेपी विधायक के भाई की पत्नी को मिली हार

रेंदा तहसील के धानी ब्लाक के कानापार वार्ड संख्या 1 से 4 पर हो रहे क्षेत्र पंचायत सदस्य के चर्चित चुनाव में फरेंदा विधायक बजरंग बहादुर सिंह के भाई की पत्नी सरिता सिंह चुनाव हार गई। हैं। इस सीट से पूर्व प्रधान गोपाल सिंह विजयी हुए हैं। इस क्षेत्र में प्रधानी व जिला पंचायत से अधिक रोमांचक चुनाव इस क्षेत्र पंचायत सदस्य का था। जिसे ब्लाक प्रमुखी से जोड़कर देखा जा रहा था। मतगणना के बाद विजयी गोपाल सिंह को 531 मत मिले, जबकि सरिता सिंह को 354 मतों से ही संतोष करना पड़ा। 

सैफई : 8 प्रधान प्रत्याशियों ने विजय हासिल की 

सैफई अमिताभ बच्चन इंटर कॉलेज में चल रही मतगणना में शाम 6:00 बजे तक 8 प्रधान प्रत्याशियों ने विजय हासिल की है। जिनमें ग्राम पंचायत छतौनी से सुखबीर सिंह यादव ने सतेंद्र सिंह को 93 वोट से पराजित किया। परासना से रामप्रकाश ने महेंद्र सिंह को 381 मतों से पराजित किया। ग्राम पंचायत कुइया से अखिलेश यादव और फिर चंदगी राम ने राहुल यादव को 124 मतों से पराजित किया। ग्राम पंचायत खरदुली ईश्वर दयाल सिंह ने प्रियंका को 90 मतों से पराजित किया। हैबरा ग्राम पंचायत से सपना यादव ने डॉली यादव को 43 मतो से पराजित किया। गींजा से राधा कृष्ण ने नरेंद्र यादव को 294 मतों से पराजित किया सैफई ग्राम पंचायत से मुलायम सिंह यादव के चहते रामफल बाल्मीकि विनीता को 3862 मतों से पराजित कर रिकॉर्ड कायम किया। ग्राम पंचायत कुम्हावर से रानी देवी ने विनीता को 179 मतों से पराजित किया। नगला सुभान से मनोज कुमारी ने महेश को 242 मतों से पराजित किया।

इटावा : सांसद डॉ राम शंकर कठेरिया के चाचा राम रतन प्रधान निर्वाचित
विकास खंड ताखा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत नगरिया सरावा से रामरतन कठेरिया प्रधान निर्वाचित होने पर सांसद रामशंकर कठेरिया ने पत्नी डॉ मृदुला कठेरिया के साथ उनका स्वागत किया। बता दें कि नव निर्वाचित प्रधान रामरतन सांसद श्री कठेरिया के चाचा है।

गोरखपुर सरदारनगर में ग्राम प्रधान पद के जीते प्रत्याशी

ग्राम पंचायत का नाम   जीते
1-देवकहिया –     मैनेजर शर्मा
2- शिवपुर –         दीनानाथ
3- लक्ष्मणपुर –    शांति देवी
4- देवीपुर –         प्रिया देवी
5- बंशहिया –     प्रमोद पासवान
6- छबैला –        आशा देवी
7- टेलहनापार –  जितेंद्र उर्फ लालू
8- छपरा मंसूर –  दीपक कुमार
9- बसडीला –   विनय कुमार शुक्ला
10 डुमरी खुर्द –    भगानी देवी
11 चकदेइया –      संपत्ति देवी
12 विशुनपुर खुर्द – गायत्री देवी
13 भाऊपुर-   कृष्ण मुरारी

बिजनौर – परिणाम अपडेट

पंचायत चुनाव की मतगणना काफी धीमी रही। इस कारण मतगणना पूरी होने में अधिक समय लग सकता है। एक आरओ को 24-25 मतपेटी के मतपत्र गिनने है।

सहारनपुर के साढोली कदीम ब्लाक के ग्राम अकबरपुर बांस से राव हारून, मोहिद्दीनपुर से शौकत, नूरपुर भरावड़ से मुकर्रम, पठानपुरा मुस्तकम से इंतजार, कांसेपुर से गीता देवी, बहरामपुर से बिट्टू, बरथा असलमपुर से रामकुमार चौधरी और मलकपुर से अलका जीती। वहीं मुजफ्फराबाद ब्लाक की बादशाहपुर ग्राम पंचायत से सुधीर सैनी, हलवाना से विक्रम सिंह, हुसैनपुर निवादा में राव फरमान, सबरीपुर फक्करपुर से मिजान अहमद प्रधान पद का चुनाव जीते हैं।

शामली ब्लाक में चार प्रधान पद के प्रत्याशियों का परिणाम घोषित हो चुका है। आरओ सन्तोष श्रीवास्तव के मुताबिक, कासमपुर में धीरज 246 वोट के साथ जीते, बरला जट में बबली 258 से, गोहरपुर से विनय कुमार 299 से और कांजरहेड़ी से कविता 309 वोट के साथ विजयी घोषित।

उधर, मुजफ्फरनगर में पुरकाजी ब्लाक क्षेत्र के गांव धमात में सचिन गुर्जर, गांव भदौला में हरविंदर, शेरपुर में सन्तोष, भैसानी में नीलम त्यागी, गांव ताजपुर में शक्ति मोहन, सिमर्थी में मनीष चौधरी विजेता घोषित हुए।

बागपत में मतगणना के बीच आई जांच रिपोर्ट, 74 संक्रमित मिले, मची अफरातफरी

बागपत में छपरौली ब्लाक के मतगणना स्थल में कोरोना जांच के लिए कैंप लगाया गया था। जिसमें आज 200 प्रत्याशियों और एजेंटों की एंटीजन जांच की गई। जिसमें से दो लोग पॉजिटिव मिले। उन्हें होम आइसोलेशन में भेज दिया गया। इसके अलावा 29 अप्रैल को प्रत्याशी एवं एजेंटों की आरटीपीसीआर जांच हुई थी, जिसकी रिपोर्ट आज आ गई है। आरटी पीसीआर जांच में 74 पॉजिटिव मिले हैं। इसके बाद से अफरा-तफरी मची है। अब विभाग मतगणना स्थल पर उनकी पहचान की कोशिश कर रहा है। लेकिन अभी तक उन लोगों की पहचान नहीं हो पाई है। मतगणना स्थल पर काफी भीड़ है।

बिजनौर जिले में 64 ग्राम प्रधान का परिणाम घोषित

बिजनौर जिले में दो बजे तक 64 ग्राम पंचायतों का परिणाम घोषित हो चुका है। कुल 1123 ग्राम पंचायतों की मतगणना चल रही है। इसके अतिरिक्ति क्षेत्र पंचायत सदस्य के 1393 पद हैं। इनमें 14 क्षेत्र पंचायत सदस्य के परिणाम घोषित हो गया है। ग्राम पंचायत सदस्य के 14066 पद हैं और इसमें मात्र एक घोषित हुआ है। जिला पंचायत सदस्य के 56 पद हैं। प्रशासन की ओर से दो बजे तक यह अपडेट जारी किया गया है।

मुजफ्फरनगर में खतौली ब्लाक में 84 ग्राम पंचायतों में से पहले चरण में 16 ग्राम पंचायतों के परिणाम घोषित हो चुके हैं। इन ग्राम पंचायतों में यहियापुर से सुनील कुमार, ताजपुर से दीपक चौधरी, तुलसीपुर से सोवीर, चित्तौड़ा से शशि देवी, वाजिदपुर दिनेश कुमार, नगला चढ़ाव से शहनाज, नोना गांव से मोहिनी, सिकंदरपुर से चंगेज खान, गदनपुरा से उषा देवी, लोहड्डा से मोतीलाल, प्रजापति, भूपखेड़ी से अरविंद कुमार, पाल गांव से तेजपाल, बहापुर गांव से मामचंद, तिगाई गांव से सचिन कुमार, भटोड़ा गांव से शाहबुद्दीन और मुबारकपुर ग्राम पंचायत से विपिन कुमार विजेता घोषित किए गए हैं।

सैफई : 8 प्रधान प्रत्याशियों ने विजय हासिल की 


सैफई अमिताभ बच्चन इंटर कॉलेज में चल रही मतगणना में शाम 6:00 बजे तक 8 प्रधान प्रत्याशियों ने विजय हासिल की है। जिनमें ग्राम पंचायत छतौनी से सुखबीर सिंह यादव ने सतेंद्र सिंह को 93 वोट से पराजित किया। परासना से रामप्रकाश ने महेंद्र सिंह को 381 मतों से पराजित किया। ग्राम पंचायत कुइया से अखिलेश यादव और फिर चंदगी राम ने राहुल यादव को 124 मतों से पराजित किया। ग्राम पंचायत खरदुली ईश्वर दयाल सिंह ने प्रियंका को 90 मतों से पराजित किया। हैबरा ग्राम पंचायत से सपना यादव ने डॉली यादव को 43 मतो से पराजित किया। गींजा से राधा कृष्ण ने नरेंद्र यादव को 294 मतों से पराजित किया सैफई ग्राम पंचायत से मुलायम सिंह यादव के चहते रामफल बाल्मीकि विनीता को 3862 मतों से पराजित कर रिकॉर्ड कायम किया। ग्राम पंचायत कुम्हावर से रानी देवी ने विनीता को 179 मतों से पराजित किया। नगला सुभान से मनोज कुमारी ने महेश को 242 मतों से पराजित किया।

इटावा : सांसद डॉ राम शंकर कठेरिया के चाचा राम रतन प्रधान निर्वाचित


विकास खंड ताखा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत नगरिया सरावा से रामरतन कठेरिया प्रधान निर्वाचित होने पर सांसद रामशंकर कठेरिया ने पत्नी डॉ मृदुला कठेरिया के साथ उनका स्वागत किया। बता दें कि नव निर्वाचित प्रधान रामरतन सांसद श्री कठेरिया के चाचा है।

गोरखपुर सरदारनगर में ग्राम प्रधान पद के जीते प्रत्याशी


ग्राम पंचायत का नाम   जीते
1-देवकहिया –     मैनेजर शर्मा
2- शिवपुर –         दीनानाथ
3- लक्ष्मणपुर –    शांति देवी
4- देवीपुर –         प्रिया देवी
5- बंशहिया –     प्रमोद पासवान
6- छबैला –        आशा देवी
7- टेलहनापार –  जितेंद्र उर्फ लालू
8- छपरा मंसूर –  दीपक कुमार
9- बसडीला –   विनय कुमार शुक्ला
10 डुमरी खुर्द –    भगानी देवी
11 चकदेइया –      संपत्ति देवी
12 विशुनपुर खुर्द – गायत्री देवी
13 भाऊपुर-   कृष्ण मुरारी

बिजनौर – परिणाम अपडेट
पंचायत चुनाव की मतगणना काफी धीमी रही। इस कारण मतगणना पूरी होने में अधिक समय लग सकता है। एक आरओ को 24-25 मतपेटी के मतपत्र गिनने है।

परिणाम अपडेट-
प्रधान के 1123 में से 190 परिणाम घोषित।
क्षेत्र पंचायत सदस्य के 1393 में से 120 परिणाम घोषित।
ग्राम पंचायत सदस्य के 14066 में से 58 घोषित।
जिला पंचायत सदस्य के 56 में से कोई परिणाम घोषित नहीं हुआ है।

मैनपुरी में मौत के बाद आया चुनाव परिणाम, प्रधान पद पर जीत की दर्ज


मैनपुरी में कुरावली की ग्राम पंचायत नगला ऊसर से प्रधान पद का चुनाव लड़ने वाले एक महिला प्रत्याशी की तीन दिन पहले मौत हो गई थी। रविवार को जब चुनाव का परिणाम आया तो पता चला कि मृतका ने चुनाव में जीत दर्ज की है। ऐसे में यहां अब दोबारा चुनाव कराया जाना तय है।

वाराणसी चोलापुर ग्राम प्रधान पद के विजयी प्रत्याशी


मवैया अश्वनी कुमार 547 मत 
रूपचंदपुर बेबी चौबे 563 मत 
खरदहा आशा देवी 716 मत 
महदा सविता देवी 594 मत 
ढाका सुमन देवी 358 मत
मुरली हरिओम पाल 388 मत
लटौन हीरामणि 658 मत
तिलमापुर छेदी 289 मत 
टेकारी गीता 222 मत
रसड़ा बिरेंद्र 406 मत
कैथोर सभाजीत 307 मत पाकर विजयी हुए

हाथरस के सिकंदराराऊ ग्राम सभा से जीते ये प्रत्याशी


ग्राम सभा अरिफपुर भोगपुर से रईस अहमद जीते।
ग्राम सभा एचोला शहाड़तपुर से बबीता पत्नी राजेश कुमार जीती।
ग्राम सभा बिरावर से सुनीता पत्नी दयाराम जीती।
ग्राम सभा सुजावलपुर से शोभा देवी पत्नी सत्यप्रकाश विजयी।
ग्राम सभा बिलार से चमेली देवी पत्नी रामजीलाल जीती।
तटी डांडिया से आरती पत्नी अमित कुमार जीती।

अखिलेश के चचेरे भाई अभिषेक यादव ने जिला पंचायत सीट पर बनाई बढ़त 


मुलायम सिंह यादव के भतीजे और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के चचेरे भाई अभिषेक यादव भी जीत से चंद कदमों की दूरी पर हैं। जिला पंचायत सीट पर वह 3780 मतों से आगे चल रहे हैं। 10वें राउंड की मतगणना में अभिषेक को 4125 मत मिले थे जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के राहुल यादव को 345 मत मिले। अभिषेक यादव सैफई द्वितीय से उम्मीदवार हैं। वह यहां से निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष भी हैं।

फतेहाबाद विकासखंड से जीते ये प्रत्याशी

  1. फतेहाबाद विकासखंड 
    ग्राम पंचायत तारौली गुर्जर
    प्रत्याशी वीरभान सिंह 
    कुल मत 440,
    172 वोटों से विजय
  2. फतेहाबाद विकासखंड 
    ग्राम पंचायत मोहम्मदपुर
    पिंकी देवी पत्नी रामवीर
    कुल मत 480
    69 वोटों से जीतीं
  3. फतेहाबाद विकासखंड 
    ग्राम पंचायत तिवाहा
    प्रत्याशी सुरेश सिंह
    कुल मत 581
    300 वोट से विजयी

अलीगढ़ में 56 प्रधान, 16 ग्राम पंचायत सदस्य विजयी घोषित, भाजपा-बसपा में टक्कर


त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना जारी है। दोपहर तीन बजे तक आधिकारिक रूप से जारी हुए परिणामों में 56 प्रधान और 16 ग्राम पंचायत सदस्य विजयी घोषित किए गए हैं। जिला पंचायत के 47 पदों पर कांटे का मुकाबला होगा। जिले के 12 ब्लाकों में मतगणना जारी है।

सुबह आठ बजे से शुरू हुई मतगणना जारी है। दोपहर तीन बजे तक लोधा ब्लाक से 10 ग्राम प्रधान, बिजौली से तीन, टप्पल से एक, गोंडा से दो, गंगीरी से आठ, खैर से सात, इगलास से दो, धनीपुर से एक, अतरौली से सात, चंडौस से 11, अकराबाद से एक, जवां से तीन ग्राम प्रधान विजयी घोषित हो चुके हैं।

इसके साथ ही ग्राम पंचायत सदस्यों के कुछ परिणाम आ गए हैं। जिसमें लोधा से एक, गंगीरी से दो, खैर से पांच, चंडौस से पांच, जवां से तीन ग्राम पंचायत सदस्य जीत चुके हैं। इन सभी को निर्वाचन कार्यालय की ओर से विजयी प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया है। हालांकि राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर एक भी परिणाम नुमाया नहीं हो रहा है।

सैफई ग्राम पंचायत प्रधान पद का रिजल्ट हुआ घोषित, सपा परिवार के करीबी रामफल वाल्मीकि को 3877 वोट मिले


सैफई में पंचायत चुनाव में ऐसा पहला अवसर है जब सपा परिवार के समर्थित प्रत्याशी के विरुद्ध किसी अन्य ने पर्चा भरा था, अभी तक 1971 से मुलायम के मित्र दर्शन सिंह निर्विरोध प्रधान बनते आये थे दर्शन सिंह की मौत के बाद इस चुनाव में सैफई की सीट आरक्षित हो गई थी, जिसके बाद मुलायम सिंह यादव के करीबी रामफल वाल्मीकि को सपा परिवार के तरफ से सैफई प्रधान पद का पर्चा भरवाया गया था। लेकिन रामफल के विरोध में एक अन्य प्रत्याशी विनीता देवी के पर्चा भर देने से सैफई प्रधान पद को लेकर राजनीति गरमा गई थी।

अजीतमल ब्लॉक की चार पंचायतों के नतीजे घोषित


औरैया की अजीतमल ब्लॉक की चार पंचायतों के नतीजे आ गये। जिसमें ग्राम पंचायत बडेरा में अनुज कुमार सिंह ने 352 मत मिले। जबकि विपक्षी अभिषेक कुमार 339 मत मिले। अनुज कुमार को 13 मतों से विजयी घोषित किया गया। ग्राम पंचायत दरवतपुर में अनुपम को 418 जबकि विपक्षी रानी को 397 मत मिले। अनुपम को 21 वोट से विजयी घोषित किया गया। ग्राम पंचायत बीसलपुर में राज कुमार को 649 जबकि विपक्षी जगदीश सिंह को 263 मत मिले। राज कुमार को 386 वोटो से विजयी घोषित किया गया। ग्राम पंचायत हालेपुर में अरविंद पाल को 249 और विपक्षी भारत सिंह को 183 मत मिले। भारत सिंह को 66 मत को विजय घोषित किया गया।

बागपत में मतगणना के बीच आई जांच रिपोर्ट, 74 संक्रमित मिले, मची अफरा तफरी


बागपत में छपरौली ब्लाक के मतगणना स्थल में कोरोना जांच के लिए कैंप लगाया गया था। जिसमें आज 200 प्रत्याशियों और एजेंटों की एंटीजन जांच की गई। जिसमें से दो लोग पॉजिटिव मिले। उन्हें होम आइसोलेशन में भेज दिया गया। इसके अलावा 29 अप्रैल को प्रत्याशी एवं एजेंटों की आरटीपीसीआर जांच हुई थी, जिसकी रिपोर्ट आज आ गई है। आरटी पीसीआर जांच में 74 पॉजिटिव मिले हैं। इसके बाद से अफरा-तफरी मची है। अब विभाग मतगणना स्थल पर उनकी पहचान की कोशिश कर रहा है। लेकिन अभी तक उन लोगों की पहचान नहीं हो पाई है। मतगणना स्थल पर काफी भीड़ है।

ग्राम पंचायत यूसुफपुर से पप्पू बघेल ने तीसरी बार जीता प्रधानी का चुनाव


एत्मादपुर ब्लाक की ग्राम पंचायत यूसुफपुर से पप्पू बघेल ने प्रधानी के चुनाव में जीत की हैट्रिक लगाई है। वह तीसरी बार प्रधान बने हैं। उन्होंने हरवीर (खड़ाऊं) को हराया है। ग्राम पंचायत गढ़ी बच्ची से महिला उम्मीदवार सरोज देवी ने 10 मतों से जीत दर्ज की है। उन्होंने लता देवी को कराया है। शमसाबाद विकासखंड की ग्राम सभा गतौली कला से रामनाथ प्रधान पद पर सात मतों से जीत गए हैं। ग्राम सभा नगला धीर से सर्वेश देवी 81 मतों ने जीत दर्ज की। ग्रामसभा जोर से रीमा देवी जीती हैं।

परगही बांगर ग्राम सभा से पूनम सिंह जीतीं


कानपुर में कल्याणपुर ब्लॉक के परगही बांगर ग्राम सभा से पूनम सिंह 9 वोटों से जीतीं। कुल 272 मत मिले। दूसरे नम्बर पर 263 मतों के साथ श्वेता सिंह रहीं।

अलीगढ़ के खैर ब्लॉक का अपडेट


-खैर ब्लाक की संग्रामपुर गांव में श्री विष्णु (370) वोटों से ग्राम प्रधान पद के लिए विजई हुए।

-गांव भारेरी से सुखबीर सिंह ग्राम प्रधान पद के लिए विजई हुए।

-चमन नगरिया से अर्चना 354 वोटों से विजई हुई।

-गौला से ममता 360 वोटों से विजई हुई।

-बामनी से सतीश कुमार 672 वोटों से विजई हुए।

-नयेला से दौजीराम 399 वोटों से विजई हुए।

-बाजीदपुर से दुर्गेश पाठक 415 वोटों से विजई हुई।

-विरमपुर से रामकिशोर 266 वोटों से विजई हुये।

-चौधाना से वेद प्रकाश 598 वोटों से विजई हुए।

अलीगढ़ जनपद के गंगीरी ब्लाक से प्रधान पद पर ये हुए विजयी
ब्लाक               प्रत्याशी

गालिवपुर         भमरपाल
वहादरपुर         राम भरोसे
रमपुर              मधु शर्मा
भौनई              जमशेर उर्फ गुड्डू
भुडिया             शिला देवी 
मखदुमनागर      शारदा देवी 
मलसई              तोता राम 
निनामाई           रावेंद्र यादव 
छविलपुर           शशि देवी 
टिकरी              गुड्डी देवी

गाजियाबाद : लोनी ब्लॉक से पहला नतीजा, पूनम बनीं प्रधान 


लोनी के ग्राम नानू से प्रधान प्रत्याशी पूनम 62 वोटों से विजयी घोषित हुईं। 

बरेली में कोविड गाइड लाइन का पालन नहीं 

बरेली में कोविड गाइड लाइन का मतदान केंद्रों पर पालन नहीं दिखाई दे रहा है। मझगवां ब्लॉक में पहला परिणाम ग्राम पंचायत भजनई का आया। यहां निवर्तमान ग्राम प्रधान हेमवती ने दोबारा जीत हासिल की है। उन्होंने अपनी प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी को 93 मतों से हराया।

हाथरस : पूर्व सांसद सीमा उपाध्याय दो हजार वोटों से आगे

हाथरस के जिला पंचायत के वार्ड नंबर 14 से पूर्व सांसद सीमा उपाध्याय करीब 2000 वोटों से प्रतिद्वंदी उम्मीदवार क्षमा शर्मा से आगे हैं। इसी वार्ड से सीमा उपाध्याय की देवरानी ऋतु उपाध्याय तीसरे स्थान पर हैं। यह हाथरस जनपद की सबसे हॉट सीट है।

मुरादाबाद डीएम और एसपी ने लिया जायजा

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा मतगणना केंद्र पर डीएम राकेश कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक ग्रामीण विद्यासागर मिश्र जायजा लेने पहुंचे। यहां प्रधान पद पर ठाकुरद्वारा क्षेत्र के फैजुल्लागंज से संजय चौहान 139 वोटों से विजयी हुए हैं।

अलीगढ़ के इन स्थलों पर  मतगणना जारी

लोधा ब्लाक के स्वामी विवेकानंबद टेक्नोलॉजी कालेज, लोधा
बिजौली ब्लाक के बिहारीलाल भारती महाविद्यालय पालीमुकीमपुर
टप्पल ब्लाक के जमुना खंड इंटर कालेज टप्पल
गंगीरी ब्लाक के रघुनंदन इंटर कालेज छर्रा
खैर ब्लाक के राजकीय महाविद्यालय खैर
धनीपुर ब्लाक के कृषि उत्पादन मंडी परिसर
अतरौली ब्लाक के वीरांगना महारानी अवंती बाई लोधाी महाविद्यालय
अकराबाद ब्लाक के हबीब खां इंटर कालेज अकराबाद
जवां नवाब सिंह चौहान इंटरकालेज कासिमपुर
गोंडा ब्लाक के लगसमा इंटर कालेज गोंड़ा
इगलास ब्लाक के शिवदान सिंह इंटर कालेज इगलास
चंडौस ब्लाक के गांधी इंटर कालेज चंडौस

अलीगढ़ में दो पूर्व सीएम घरानों की जोरदार टक्कर, प्रतिष्ठा दांव पर

अलीगढ़ का पंचायत चुनाव पूरे उत्तर प्रदेश में सुर्खियों में छाया है, क्योंकि यहां पर दो पूर्व सीएम घरानों की जोरदार टक्कर हो रही है। जिसमें पूर्व सीएम कल्याण सिंह और पूर्व सीएम अखिलेश यादव के घराने की दो महिलाएं जिला पंचायत अध्यक्ष पद की दावेदार हैं। जैसे-जैसे मतगणना आगे बढ़ रही है, दोनों खेमों का तनाव बढ़ता जा रहा है। पूर्व सीएम एवं वरिष्ठ भाजपा नेता कल्याण सिंह के बेटे एटा सांसद राजवीर सिंह ‘राजू’ की समधन विजय देवी भाजपा से जिपं अध्यक्ष पद दावेदार हैं। वहीं पूर्व सीएम एवं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के चचेरे भाई धर्मेंद्र के बहनोई संजय यादव की पत्नी अर्चना देवी सपा की उम्मीदवार हैं। 

प्रयागराज में अधिकांश केंद्रों पर गिनती काफी धीमी

प्रयागराज में कई मतगणना स्थलों पर प्रथम चरण की गणना का कार्य पूरा हो गया है। अधिकांश केंद्रों पर गिनती काफी धीमी गति से चल रही है। वहीं, अलीगढ़ के खैर बीडीओ कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं हाथरस के मुरसान की मतगणना केंद्र पर पूर्व सांसद सीमा उपाध्याय मौजूद हैं। इसके अलावा मुरसान के मतगणना केंद्र पर पूर्व एमएलसी मुकुल उपाध्याय भी मौजूद हैं।

गोरखपुर के खजनी ब्लॉक के ग्राम सभा बिगही से साधना 290 वोट पाकर विजयी घोषित

गोरखपुर के खजनी ब्लॉक के ग्राम सभा बिगही से साधना 290 वोट पाकर विजयी घोषित हुई हैं। कैंपियरगंज ब्लाक में रमवापुर से ग्राम प्रधान पद के लिए भरथरी 42 वोट से जीते। रामचौरा से दिलीप यादव 360 वोटों से जीते। बनकटा से राजमन 78 वोट से जीते। बजहां से विनय जायसवाल 61 वोट से जीते हैं।

हस्तिनापुर के गांव ताजपुरा में ग्राम पंचायत प्रधान पद पर जगमति 10 वोट से जीतीं

मेरठ में हस्तिनापुर के गांव ताजपुरा में ग्राम पंचायत प्रधान पद पर जगमति 10 वोट से विजय घोषित हो गई हैं। प्रधान पद पर दरिया पुर गांव से धर्म सिंह विजेता घोषित किए गए। धर्म सिंह को 297 मत मिले। जबकि उनके प्रतिद्वंदी को 239 मत मिले। बागपत के विकासखंड खेकड़ा में प्रधान पद का पहला रिजल्ट घोषित हो गया है। ग्राम पंचायत भैडापुर की अंजू देवी 41 वोट से विजयी हुई। जिलाधिकारी राजकमल यादव ने प्रमाण पत्र सौंपा।
बागपत के पिलाना ब्लॉक में प्रधान पद का पहला रिजल्ट आया। अब्दुल्लापुर मेवला ग्राम पंचायत से कुसुम विजयी घोषित। सहारनपुर के नागल ब्लाक में चुनाव का पहला परिणाम घोषित। ग्राम पंचायत दुगचाडा से 1075 वोट लेकर प्रधान बने सचिन कुमार। दूसरे नंबर पर रहे मनोज कुमार को मिले मात्र 583 वोट।

गोरखपुर में सात ग्राम पंचायतों के परिणाम घोषित

गोरखपुर के उरुवा विकास खंड के सात ग्राम पंचायतों के परिणाम आ गए है। बेसहनी से धर्मेंद्र, अरव जगदीश से शिवकुमार सिंह, टेंगरी से राधिका, बरपार माफी से आरजू, रग्घूपुर से संजय कुमार, अहिरौली बुजुर्ग से रामाज्ञा सिंह, 7 महुई बुजुर्ग से अशोक कुमार सिंह जीते गए हैं। जीते हुए प्रत्याशियों को जीत का प्रमाण पत्र दिया गया। मतगणना शांति पूर्वक चल रही है। मतगणना में किसी प्रकार से सोशल दूरी का पालन नहीं हो रहा है। हर काउंटर पर भारी भीड़ है।

कन्नौज में निगोह खास से प्रधान पद पर भाजपा नेता की पत्नी की जीत

चित्रकूट जिले में पहाड़ी ब्लॉक के खरसेड़ा ग्राम पंचायत से प्रधान पद पर लवदीप शुक्ला जीत गए हैं। कन्नौज जिले में निगोह खास से प्रधान पद पर भाजपा नेता विपिन दुबे की पत्नी शिप्रा तीस वोटों से जीती हैं। कन्नौज जिले में छिबरामऊ विकासखंड के अतिराजपुर में राजीव तिवारी 185 वोटों से जीते हैं। अम्बुज दुबे दूसरे स्थान पर रहे।

लोनी में पहले राउंड की मतगणना लगभग पूरी

गाजियाबाद के लोनी में पहले राउंड की मतगणना लगभग पूरी हो चुकी है अधिकारी काउंटिंग करके कुछ ही देर में बताएंगे इसके साथ साथ दूसरे राउंड की करीब 12 टेबल पर मतगणना पूरी हो चुकी है। 8 टेबल पर मतगणना चल रही है।

चित्रकूट में फर्जी मतपत्रों को लेकर दो प्रधान प्रत्याशियों के समर्थकों में मारपीट

बांदा जिले के शेरपुर में नवनिर्वाचित प्रधान योगेन्द्र गिरी ने 193 वोटों से रामभरोसी को हरा दिया है। चित्रकूट जिले के मऊ ब्लॉक क्षेत्र में मतगणना के दौरान एक गांव में वैध और अवैध मतपत्रों को लेकर दो प्रधान प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच मारपीट हो गई। पुलिस ने दोनों को पकड़कर डंडे चटका शुरू कर दिए। दोनों को मऊ थाने भेजा गया है।

बहराइच की कई ग्राम पंचायतों का परिणाम जारी

ग्राम बेलना पारा में प्रधान पद के लिए सलमान ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को 13 वोटों से हराकर विजय प्राप्त की।
ग्राम अलीनगर में प्रधान पद के लिए सुनील यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को भारी मतों 407 वोटों से हराया।
ग्राम हरनी औसेरी में प्रधान पद के चुनाव में मालती देवी अपने निकटतम प्रतिद्वंदी रामदेव को हराकर विजयी हुई।
ग्राम जमापुर में प्रधान पद के लिए नवयुवा शादाब ने पुराने प्रधान को भारी अंतर से हराया।
ग्राम अटवा में ग्राम प्रधान पद के लिए सूर्य लाल यादव विजयी।
बहराइच के विकास खंड बलहा के एक गांव अमवा हुसैनपुर की प्रधान आरती देवी विजयीं।

मैनपुरी जिले के विकासखंड कुरावली में नौ ग्राम पंचायतों के परिणाम घोषित

ग्राम पंचायत सहादतपुर से प्रधान पद की प्रत्याशी कुसमा देवी ने 407 मत प्राप्त कर अपनी प्रतिद्वंद्वी सुधा देवी को 79 मत से हराकर जीत हासिल की। 
ग्राम पंचायत रोसिंगपुर से प्रधान पद के प्रत्याशी प्रदीप कुमार ने 579 मत प्राप्त कर अपने प्रतिद्वंदी धीरेंद्र कुमार को 125 मतों से हराकर जीत हासिल की
ग्राम पंचायत खिचौली से प्रधान पद की प्रत्याशी रीता देवी ने 334 मत प्राप्त कर अपने प्रतिद्वंदी प्रत्याशी बिट्टन देवी को 199 मतों से हराकर जीत हासिल की
ग्राम पंचायत तरौली से प्रधान पद की प्रत्याशी बेबी चौहान ने 480 मत प्राप्त कर अपने प्रतिद्वंदी प्रत्याशी शशि प्रभा को 303 मतों से हराकर जीत हासिल की
ग्राम पंचायत भरतपुर से प्रधान पद की प्रत्याशी वंदना देवी ने 265 मत प्राप्त कर अपने प्रतिद्वंदी गिरजा देवी को 79 मतों से हराकर जीत हासिल की
ग्राम पंचायत सुजरई देहात से प्रधान पद की प्रत्याशी रूबी देवी ने 555 मत प्राप्त कर अपने प्रतिद्वंदी उर्मिला देवी को 408 मतों से हराकर जीत हासिल की
ग्राम पंचायत नगला ऊसर से प्रधान पद की प्रत्याशी पिंकी देवी ने 388 मत प्राप्त कर अपने प्रतिद्वंदी चंद्रा देवी को 115 मतों से हराकर जीत हासिल की
ग्राम पंचायत बेलाहार से प्रधान पद के प्रत्याशी रामेंद्र पाल ने 468 मत प्राप्त कर अपने प्रतिद्वंदी हरीचंद्र को 40 मतों से हराकर जीत हासिल की
ग्राम पंचायत दुल्हापुर से प्रधान पद के प्रत्याशी प्रताप सिंह ने 384 मत प्राप्त कर अपने प्रतिद्वंदी प्रमोद कुमार को 34 मतों से हराकर जीत हासिल की

कोविड प्रोटोकॉल भूली भीड़

हाथरस के एक काउंटिंग सेंटर पर कोविड प्रोटोकॉल की जमकर उड़ी धज्जियां. कोरोना प्रोटोकॉल भूलकर दीवार फांद दाखिल हुए काउंटिंग एजेंट. लगा रहा मजमा.

आने लगे हैं नतीजे

जैसे जैसे वोटों की गिनती आगे बढ़ी रही है, नतीजे भी साफ होते जा रहे हैं. इसी कड़ी में इटावा के सैफई ग्राम पंचायत परासना के वार्ड नंबर 3 से सुधीर कुमार जीत गए हैं. वहीं, ग्राम प्रधान पद के लिए चित्रकूट के खरसेड़ा ग्राम पंचायत से लवदीप शुक्ला ने जात हासिल की है. बांदा के शेरपुर से योगेन्द्र गिरी जीत गये हैं।

लखीमपुर खीरी में मतगणना स्थल पर जिला पंचायत एजेंटों के बीच मारपीट


लखीमपुर खीरी के बांकेगज में मतगणना स्थल पर जिला पंचायत एजेंटों के बीच आपस में मारपीट हो गई। पुलिस ने तीन एजेटों को गिरफ्तार कर लिया है।

कानपुर देहात में नंदपुर ग्राम पंचायत का रिजल्ट घोषित

कानपुर देहात में डेरापुर की ग्राम पंचायत नन्दपुर का परिणाम घोषित हो चुका है। यहां प्रमोद कुमार गुप्ता ने प्रतिद्वंद्वी सुनील कुमार को 48 मतों से हराया। प्रमोद कुमार ने कुल 330 वोट पाए जबकि पराजित प्रत्याशी को 282 वोट मिले।

इटावा में पहला रिजल्ट घोषित, चांदपुर बीबामऊ से बृजेन्द्र सिंह जीते


इटावा के जसवंतनगर ग्राम पंचायत चांदपुर बीबामऊ से बृजेन्द्र सिंह विजय प्रत्याशी घोषित हुए हैं। बृजेन्द्र सिंह ने कमलेश कुमारी को 104 वोटो से हराया है।

सीतापुर में एक घंटे देरी से हुई मतगणना

सीतापुर जिले के सकरन में मतगणना के प्रथम राउंड में 9 न्याय पंचायतों की मतगणना निर्धारित समय से एक घंटा विलंब से शुरू हुई। न्याय पंचायत महाराजनगर, बोहरा, दुगाना, सकरन, रेवान, मानपुर सीकरी, अरुवा, मदनापुर, मुर्थना आदि न्याय पंचायतों की मतगणना का कार्य प्रारंभ हो चुका है। एक न्याय पंचायत के लिए दो काउंटर बनाए गए हैं कुल 11 न्याय पंचायतों के तहत 22 काउंटर बनाए गए हैं। मतगणना 17 राउंड में होगी।

उन्नाव : पल्स ऑक्सीमीटर व थर्मल स्कैनिंग से की जांच


उन्नाव जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना सुबह 8 बजे से जारी है। कई केंद्रों पर अव्यवस्था के चलते मतगणना घंटों देर से शुरू हो पाई। एडीजी, डीएम, एसपी व अन्य अधिकारियों ने मतगणना केंद्रों का निरीक्षण किया। भीड़ रोकने के लिए बैरिकेडिंग की व्यवस्था की भी की गई। कोविड प्रोटोकाल के तहत गेट पर ही कोविड हेल्पडेस्क बनाई गई और अंदर जाने वालों की पल्स ऑक्सीमीटर व थर्मल स्कैनिंग से जांच की गई। जहां एक तरफ प्रशासन कोविड प्रोटोकॉल के पालन के दावे करता रहा, वहीं कई जगह सामाजिक दूरी का पालन कराने में प्रशासन नाकाम साबित हुआ। प्रत्याशी और उनके समर्थक भारी संख्या में मतगणना स्थल पर पहुंचे।

एटा में मतगणना केंद्र में ही घमासान, समर्थक भिड़े

यूपी पंचायत चुनाव के एटा स्थित शीतलपुर मतगणना सेंटर पर दो प्रत्याशी के समर्थक आपस में भिड़ गये. दरअसल, मतगणना टेबल के पास खड़े होने को लेकर अभिकर्ता वेदप्रकाश और प्रत्याशी निर्मल कुमार के बीच पहले कहासुनी हुई. और देखते ही देखने दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई. बाद में पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया.

फिरोजाबाद में सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी धज्जियां

कानपुर में भगदड़ के बाद पुलिस ने किया लाठीचार्ज

पंचायत चुनाव की मतगणना से पहले कानपुर में भगदड़ मच गई. दरअसल, मतगणना केंद्र के अंदर जाने के लिए सभी की एंटीजन चेक की ज रही थी. इस बीच परिसर में भगदड़ मच गई, जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया.

कोरोना प्रोटोकॉल की सरेआम धज्जियां

यूपी पंचायत चुनाव में कोरोना प्रोटोकॉल की सरेआम धज्जियां उड़ रही है. उन्नाव के सफीपुर मतगणना केंद्र के गेट के बाहर एजेंटों की कतार लगी रही. तो वहीं, लोनी में मतगणना के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग नियमों की अवहेलना की गई. तो वहीं हाथरस में एक मतगणना केन्द्र पर चार कर्मियों के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर से हडकंप मच गया

गाजियाबाद: मतों की गिनती जारी

गाजियाबाद में पंचायत चुनाव की मतगणना जारी है। मतगणना स्थल के बाहर भारी भीड़ जमा है। भोजपुर ब्लॉक के लिए मोदीनगर के गोविंदपुर स्थित महर्षि दयानंद इंटर कालेज में मतों की गिनती जारी है। यहां मतगणना के चक्कर में सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ गईं। वहीं, लोनी में पहले राउंड की मतगणना खत्म होने वाली है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here