अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को बुधवार सुबह मुंबई के भायखला जेल भेजा गया था। मुंबई के एक स्थानीय मजिस्ट्रेट ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को मंगलवार देर रात 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया था। चूंकि महिला को रात के समय नियमित जेल में नहीं ले जाया जा सकता है लिहाजा रिया को रात में एनसीबी के लॉकउप में ही रखा गया। आज रिया की जमानत को लेकर सेशंस कोर्ट में सुनवाई थी और रिया चक्रवर्ती पर फैसला सुरक्षित रखा गया है और कल फैसला सुनाया जाएगा।