शामली: स्वर्ग आश्रम ने कोरोना योद्धाओं को किया सम्मानित

संवाददाता: सचिन कुमार गौतम

स्वर्ग आश्रम शामली द्वारा आज उत्तर रेलवे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शामली पर कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया गया।

कोरोना काल में समस्त एनम गंभीर परिस्थितियों में भी सभी की पूर्ण रूप से सेवा कर रही हैं। सभी को वैक्सीन लगाने का कार्य कर रही हैं। मौके पर जाकर संस्था के उप मंत्री पुनीत कुमार जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी शामली ने अपने हाथों से सभी को सम्मानित किया स्मृति चिन्ह देकर जिनमें मुख्य रुप से ज्योति, सरिता, विकास कौशिक, डॉ विजय, मनु शर्मा आदि रहे।

समाज सेवा के लिए हमेशा स्वर्ग आश्रम शामली सभी को सम्मानित करता रहता है। और अंतिम संस्कार के लिए पूर्ण रूप से निशुल्क लकड़ियां और कर्मकांड की सामग्री उपलब्ध कराता है। असहाय व्यक्ति की सेवा करता है और राशन की किट दे रहा है। हमेशा उनका भाव सेवा करने का रहता है मास्क का वितरण भी कर रहा है। सभी मृतकों के लिए रेफ्रिजरेटर की व्यवस्था की गई है जिसका भी कोई किराया नहीं लिया जाता। किसी जरूरतमंद को राशन किट चाहिए तो संपर्क कर सकता है। संस्था वैक्सीन के प्रचार पूरी जुटी हुई है। पूरा प्रचार कर रही है कि आप वैक्सीन अवश्य लगवाएं और कोरोना से बचाव करें। जरूरतमंद संपर्क कर सकते हैं। ईश्वर प्रकाश गर्ग, अशोक कुमार, रमेश चंद्र, दिनेश भारद्वाज, शरद कुमार, विनय पांचाल , विजेंद्र गौतम, अजय बिंदल आदि रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here