शामली: अंतिम संस्कार का पूरा फर्ज निभा रहा है स्वर्ग आश्रम

सचिन कुमार गौतम

शामली। स्वर्ग आश्रम शामली दिल्ली रोड शुरू से ही निर्धन व लावारिस मृतकों के दाह संस्कार के लिए लकड़ी व अन्य कर्मकांड की सामग्री की व्यवस्था बिल्कुल निशुल्क कर रहा है। और हर समय तैयार रहता है पूर्ण रूप से समर्पण भाव के साथ सभी की सेवा में उनका भाव रहता है जितनी जरूरतमंद की सेवा करें उतना ही अच्छा है। अंतिम संस्कार के लिए कोरोना का लेने बहुत ज्यादा मृतकों की संख्या बढ़ी है। और अन्य मृतकों की संख्या भी लगातार चल रही है। सभी का एक समान से अंतिम संस्कार होता है। प्रतिदिन श्मशान घाट को सैनिटाइजर कराया जाता है। और सभी को मास्क वितरित किए जाते हैं। सभी मृतकों के लिए रेफ्रिजरेटर की व्यवस्था की गई है जिसका भी कोई किराया नहीं लिया जाता। और राशन किट का वितरण भी चल रहा है। किसी जरूरतमंद को राशन किट चाहिए तो संपर्क कर सकता है। संस्था वैक्सीन के प्रचार पूरी जुटी हुई है। पूरा प्रचार कर रही है कि आप वैक्सीन अवश्य लगवाएं और कोरोना से बचाव करें। जरूरतमंद संपर्क कर सकते हैं। ईश्वर प्रकाश गर्ग, अशोक कुमार, रमेश चंद्र, पुनीत कुमार, शरद कुमार, विनय कुमार मोबाइल नंबर 7060012752, 9719502518, 8077073145

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here