विश्व पर्यावरण दिवस पर शामली के स्वर्ग आश्रम लगाये 32 पौधे

संवाददाता: सचिन कुमार गौतम (शामली )

आज विश्व पर्यावरण दिवस पर स्वर्ग आश्रम शामली द्वारा वृक्षारोपण किया गया। जिसमें लगभग 32 के करीब पौधे लगाए गए। जिसमें शमशान घाट दिल्ली रोड पर। इस अवसर पर रमेश चंद्र, पुनीत कुमार ने वृक्षारोपण के बारे में बताते हुए कहा कि वृक्षारोपण हमारे जीवन में महत्वपूर्ण है। इससे हम ऑक्सीजन लेते हैं। और हम लोग स्वस्थ रहते हैं। हमेशा वृक्षारोपण करें। वृक्ष हमें छाया देते हैं। और अनेक जीवन में लाभ ही लाभ पहुंचाते हैं। और विश्व पर्यावरण दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। मौके पर ईश्वर प्रकाश गर्ग, अशोक कुमार, रमेश चंद, सलिल द्विवेदी अध्यक्ष हनुमान धाम शामली, जितेंद्र भारद्वाज, शरद कुमार, विजेंद्र कुमार, संजय वर्मा, मुकेश कुमार, विनय पांचाल, रवि संगल आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here