स्वतंत्र देव के मेहमान बने शिंदे, कल जाएंगे अयोध्या

लखनऊ: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे शनिवार को लखनऊ पहुंचे। उन्होंने जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के आवास पहुंचकर रात्रि भोज किया। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच उत्तर प्रदेश व महाराष्ट्र के सियासी मुद्दों पर चर्चा हुई।

अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण और महाराष्ट्र में प्रवासी मजदूरों को लेकर भी दोनों नेताओं के बीच लंबी बातचीत हुई। एकनाथ शिंदे दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ आए हैं। रविवार सुबह शिंदे अपनी पूरी कैबिनेट के साथ अयोध्या में रहेंगे। वे अयोध्या में रामलला के दर्शन करेंगे।

जल शक्ति मंत्री ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे हमारे परिवार के सदस्य की तरह हैं। उनके ऊर्जावान नेतृत्व में महाराष्ट्र विकास की ओर तेजी से बढ़ रहा है।

फिल्म इंडस्ट्री और यूपी में निवेश की संभावनाओं पर भी बातचीत

इस दौरान दोनों नेताओं में फिल्म इंडस्ट्री और यूपी में निवेश की संभावनाओं पर भी बातचीत हुई। जल संसाधन और सिंचाई के मुद्दे पर दोनों ने अपने-अपने विचार साझा किए। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने यूपी में हर घर जल योजना के कार्यों की तारीफ की और जल शक्ति मंत्री को महाराष्ट्र आने का न्योता भी दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here