महोबा :बरातियों से भरी एक बोलेरो कुएं में गिरी ,हादसे में छह लोगों की मौत,मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक, दो लाख की दी मदद

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महोबा में हुए बस हादसे पर शोक जताया है। उन्होंने मृतकों की दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना की।

मुख्यमंत्री मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।
बता दें कि महोबा जिले में बरातियों से भरी एक बोलेरो कुएं में गिर गई थी। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई थी।
हादसा मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में हुआ है। मृतक महोबा जिले से मध्यप्रदेश के छतरपुर में बरात में गए थे।

जानकारी के अनुसार, महोबा जिले के चरखारी थाना के स्वासा माफ गांव से लखन अहिरवार के पुत्र मनोज अहिरवार की बरात मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के महाराजपुर थाने के दीवान जी के पुरवा गांव में गई थी।

जनवासे के पास कुआं था। गांव के ही छत्रपाल सिंह पुत्र वीरेंद्र सिंह अपनी कार लेकर बरात में गया था। इसमें लगभग नौ बराती सवार थे। रात को बैक करते समय गाड़ी पास में ही स्थित खुले कुएं में गिर गई।

इसमें चालक समेत छह लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि तीन बरातियों को कुएं से पुलिस ने निकाल लिया। मृतकों में घनश्याम अहिरवार (50) पुत्र परमलाल, राम रतन अहिरवार (35) पुत्र आमना, कुलदीप (22) पुत्र हरप्रसाद, राजू कुशवाहा (30) पुत्र भैयालाल, छत्रपाल सिह (35) निवासी स्वासा माफ थाना चरखारी और रामाधीन निवासी पनवाड़ी शामिल हैं।

घायलों में तेजराम (28) पुत्र कमल अहिरवार, चेतराम (20) पुत्र मथुरा अहिरवार, लक्ष्मण (17) राम रतन शामिल हैं। इन्हें  पुलिस ने सकुशल निकाल लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here