शरीर में खून की कमी दूर करती है भीगी हुई किशमिश

शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा कम होने पर व्यक्ति को कई रोग घेरने लगते हैं। किडनी से जुड़ी ज्यादातर बीमारियां खून की कमी से ही होती है। ऐसे में अगर आपके शरीर में भी खून की कमी रहती है तो जरूरी नहीं कि आप ब्लड बढ़ाने के सिर्फ दवा का ही इस्तेमाल करें। आप कुछ घरेलू नुस्खे आजमाकर भी अपने शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी को पूरा कर सकते हैं। ऐसा ही एक असरदार नुस्खा है भीगी हुई किशमिश। 

भीगी हुई किशमिश खाने के फायदे-
-भीगी हुई किशमिश फाइबर से भरपूर होती है, इसका नियमित सेवन आहार में करने से डाइजेशन की समस्या से निजात मिलती है। आप एक गिलास पानी में 1 से 12 किशमिश भिगोकर खा सकते हैं, ऐसा करने से पेट साफ होता है।
-भीगी हुई किशमिश इम्यूनिटी बढ़ाने का काम करती है। साथ ही यह बैक्टीरिया और संक्रमण से लड़ने में भी मदद करता है।

-दांत और हड्डियों को मजबूत बनाए रखने के लिए कैल्शियम की आवश्यकता होती है। ऐसे में किशमिश का सेवन दांतों और हड्डियों के लिए भी किया जा सकता है। आपको बता दें कि 100 ग्राम किशमिश के अंदर करीब 50 एमजी कैल्शियम होता है। जो आपके दांत और हड्डियों को मजबूत बनाने का कार्य करती है।
-मुंह से आ रही बदबू को भी किशमिश के सेवन से खत्म किया जा सकता है।
-अगर आपका वजन नहीं बढ़ता हो तो भीगी हुई किशमिश खाएं। इसका सेवन करने से आसानी से वजन बढ़ सकता है। यही नहीं इसमें एनर्जी बढ़ाने की क्षमता भी होती है।
-भीगी हुई किशमिश में पोटाशियम होता है। इसका सेवन करने से हाइपरटेंशन की स्थिति में सुधार होता है।विशेषज्ञों का मानना है कि किशमिश के सेवन से आप हाइपरटेंशन की स्थिति से लड़ सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here