आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने गुरुवार को नौ प्रत्याशियों की अपनी चौथी लिस्ट जारी कर दी। पार्टी ने शिखा राय को ग्रेटर कैलाश से टिकट दिया है। आम आदमी पार्टी (आप) के नेता सौरभ भारद्वाज के खिलाफ शिखा राय चुनाव लड़ेंगी। शिखा राय पेशे से वकील हैं और वह 2020 में ग्रेटर कैलाश से विधानसभा का चुनाव लड़ चुकीं हैं। उन्हें भारद्वाज के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। वह भाजपा की दिल्ली ईकाई में सचिव, महासचिव और उपाध्यक्ष के पद के आलावा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रह चुकी हैं।

किसको मिला कहां से टिकट
7. बवाना (SC) श्री रवीन्द्र कुमार (इंद्रराज)
17. वजीरपुर श्रीमती पूनम शर्मा
38. दिल्ली कैंट श्री भुवन तंवर
49. संगम विहार श्री चंदन कुमार चौधरी
50. ग्रेटर कैलाश श्रीमती शिखा राय
55. त्रिलोकपुरी (अजा) श्री रविकांत उज्जैन
62. शाहदरा श्री संजय गोयल
67. बाबरपुर श्री अनिल वशिष्ठ
68. गोकलपुर (अजा) श्री प्रवीण निमेष