कैथल में मंगलवार को सुबह से ही उमस भरी गर्मी का कहर जारी है। लेकिन दोपहर को अचानक मौसम में परिवर्तन हुआ और आसमान मे काली घटा छा गई। कुछ देर बाद जिलेभर में बारिश हुई। जिसके बाद उमस भरी गर्मी से राहत मिली। उधर, धान की फसलों में पानी की कमी थी, बारिश के बाद फसलों में पानी जमा हो गया।
जिलेभर में औसतन 5 एमएम बारिश दर्ज की गई
बारिश के बाद किसानों के चेहरे भी खिले उठे। किसानों का कहना है कि यह बारिश धान की फसलों में खाद्य का काम करेगी। मंगलवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दो दिनों तक और बारिश की संभावना जताई जा रही है। दोपहर सवा दो बजे तक जिलेभर में औसतन 5 एमएम बारिश दर्ज की गई।
आसमान में अचानक बादल छाए और बारिश होने लगी
बारिश के बाद उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। बीते एक सप्ताह से अधिक समय से भीषण गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा था। कई दिनों से दिन में बारिश की स्थिति भी बन रही थी, लेकिन बरिश नहीं हो रही थी। मंगलवार दोपहर डेढ़ बजे आसमान में अचानक बादल छाए और बारिश होने लगी।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार
उधर, गुहला चीका क्षेत्र में यदि अधिक बारिश होती है तो घग्घर नदी का जलस्तर बढ़ सकता है। मंगलवार सुबह घग्घार जलस्तर 20 फुट दर्ज किया गया है। जो खतरे के निशान से तीन फुट कम है। यदि रात तक बारिश हुई तो नदी का जलस्तर और अधिक बढ़ सकता है। कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक डॉ रमेश चंद्र वर्मा ने कहा कि आगामी दो दिनों तक बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। बारिश हुई तो यह धान की फसलों के लिए लाभाकारी होगी।
कुरुक्षेत्र में जमकर हुई बारिश
कुरुक्षेत्र में पिछले 3 दिन से उमस भरी गर्मी का सामना कर रहे हैं लोगों को मंगलवार को दोपहर के समय उस समय बड़ी राहत मिली जब जमकर बारिश हुई हालांकि बारिश होने से शहर के अधिकतर क्षेत्रों में जलभराव हो गया और राहगीरों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी तो वही कई मार्केट में भी पानी भर जाने से दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा।