अमरनाथ ड्यूटी पर तैनात आईटीबीपी के जवान ने 3 जवानों पर की फायरिंग, खुद को भी मारी गोली

अमरनाथ ड्यूटी में तैनात आईटीबीपी जवान ने दो साथियों को गोली मारकर घायल कर दिया। इसके बाद खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि उधमपुर शहर में देविका घाट के किनारे पर बनाए गए कम्युनिटी हाल के अंदर शनिवार शाम को अमरनाथ यात्रा की ड्यूटी पर तैनात आईटीबीपी के जवान की अन्य से कहासुनी हो गई।

इससे गुस्साए जवान ने फायरिंग कर तीन साथियों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद जवान ने खुद को भी गोली मार दी। उसकी पहचान भुपेंद्र सिंह के रूप में हुई है, जबकि घायलों की पहचान दले राम, अखलाक मलिक और रजनीकांत के रूप में हुई है।

घायलों को उपचार के लिए सैन्य अस्पताल उधमपुर ले जाया गया है। पुलिस ने कम्युनिटी हाल को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। घायल व मरने वाले नामों की अभी तक किसी ने अधिकारी ने पुष्टि नहीं की है। चौबीस घंटे के अंदर प्रदेश की इस प्रकार की यह दूसरी घटना है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here