देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद गुरुवार को दो दिवसीय दौरे पर जम्मू पहुंचे हैं। केंद्र शासित प्रदेश के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति का स्वागत किया। यहां से वे राजभवन जाएंगे। राष्ट्रपति आज शाम कन्वेंशन सेंटर जम्मू में भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) के पांचवें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। शुक्रवार को दिन वे वैष्णो देवी मंदिर जाकर पूजा अर्चना करेंगे।

राजभवन में उपराज्यपाल से जम्मू-कश्मीर के सुरक्षा हालात, विकास परियोजनाओं आदि अहम मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। राष्ट्रपति के जम्मू कश्मीर आगमन की तैयारियों के साथ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।  राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अगले दिन शुक्रवार को श्री माता वैष्णो देवी के दरबार में हाजिरी देकर लौट जाएंगे। 

President Jammu Visit

जम्मू के दीक्षांत समारोह के बाद राष्ट्रपित वापस राजभवन पहुंचकर रात को रुकेंगे राजभवन में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के साथ अहम मुद्दों पर चर्चा के बाद राष्ट्रपति शुक्रवार सुबह हवाई मार्ग से श्री माता वैष्णो देवी के लिए रवाना होंगे और मां के दर्शनों के बाद दिल्ली लौट जाएंगे।