पुंछ हादसा: दो वाहन खाई में गिरे, चार लोग घायल

जिला पुंछ के राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो वाहन हादसे का शिकार होकर गहरी खाई में जा गिरे। इस हादसे में चार लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।  

जानकारी के अनुसार, पुंछ के सुरनकोट तहसील में जम्मू-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में जा गिरे। हादसे में चार लोग घायल हुए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। इनमें से एक घायल को पुंछ के राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है, जबकि अन्य तीन घायल सुरनकोट उपजिला अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here