जम्मू शहर के साथ लगते नगरोटा क्षेत्र में स्कूल बस खाई में गिरने का मामला सामने आया है। इस हादसे में कई स्कूली बच्चे घायल हो गए हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। घायल बच्चों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। इनमें से सात बच्चों को जीएमसी जम्मू अस्पताल ले जाया गया है। हादसा कैसे हुआ, फिलहाल इसका पता नहीं चल पाया है।