मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से फिर खुशखबरी सामने आई है। दक्षिण अफ्रीका से लाई गई मादा चीता गामिनी ने पांच शावकों को जन्म दिया है। भारत में जन्मे चीतों की संख्या 13 हो गई है।

बता दें कि केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव ने अपने 'एक्स' हैंडल पर वीडियो शेयर किया है। बताया गया कि भारत में दूसरे लॉट में लाए गए चीतों में शामिल पांच वर्षीय गामिनी ने रविवार को पांच शावकों को जन्म दिया। यह भारतीय धरती पर चौथा चीता वंश है और दक्षिण अफ्रीका से लाया गया चीता का पहला वंश है। गामिनी को दक्षिण अफ्रीका के त्वालु कालाहारी रिजर्व से लाया गया था।

MP News: Good news again from Kuno, female cheetah Gamini gave birth to five cubs.

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र सिंह ने x पर लिखा कि हाई फाइव, कुनो! दक्षिण अफ्रीका के त्वालु कालाहारी रिजर्व से लाई गई मादा चीता गामिनी, उम्र लगभग 5 वर्ष, ने आज 5 शावकों को जन्म दिया है। इससे भारत में जन्मे शावकों की संख्या 13 हो गई है। यह भारतीय धरती पर चौथा चीता वंश है और दक्षिण अफ्रीका से लाया गया चीता का पहला वंश है। सभी को बधाई, विशेषकर वन अधिकारियों, पशुचिकित्सकों और फील्ड स्टाफ की टीम को, जिन्होंने चीतों के लिए तनाव मुक्त वातावरण सुनिश्चित किया है। कूनो राष्ट्रीय उद्यान में शावकों सहित चीतों की कुल संख्या 26 है। 

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीता प्रोजेक्ट की शुरुआत की थी। इसके तहत पहले नामीबिया फिर दक्षिण अफ्रीका से दो चरणों में 20 चीते लाए गए थे। हालांकि अलग-अलग समय पर सात चीतों की मौत हो चुकी है।