बीकानेर जिले में श्रीडूंगरगढ़ के मोमासर बास में हुए कथित अपहरण का सनसनीखेज खुलासा हुआ है, जिस घटना को पूरे क्षेत्र ने एक बड़ा अपराध माना था, वह असल में प्रेमी-प्रेमिका की साजिश निकली। सोशल मीडिया पर 'मुकेश की कॉमेडी' नाम से मशहूर जाह्नवी मोदी ने अपने प्रेमी तरुण सिकलीगर के साथ मिलकर यह पूरा नाटक रचा था।

बता दें कि मंगलवार शाम जाह्नवी की मां पुष्पा मोदी ने पुलिस को बताया कि बाजार से लौटते समय दो युवकों ने जबरन उनकी बेटी का अपहरण कर लिया। सीसीटीवी फुटेज और जांच के दौरान पता चला कि युवती खुद अपने प्रेमी के साथ भागी थी। अब उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

Influencer Jahnavi Modi Photo married man whom her mother called kidnapper sindoor was seen in hair parting

परिजनों ने चार महीने पहले जाह्नवी का फोन जब्त कर लिया था, जिससे दोनों के बीच बातचीत बंद थी। लेकिन उन्होंने पुलिस को गुमराह करने के लिए पूरा नाटक रच दिया। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी और पुलिस के लिए यह मामला एक रहस्यमयी पहेली बन गया था, जिसका अब पटाक्षेप हो गया है।

Influencer Jahnavi Modi Photo married man whom her mother called kidnapper sindoor was seen in hair parting

ग़ौरतलब है कि जाह्नवी मोदी राजस्थान की एक प्रसिद्ध सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और अभिनेत्री हैं, जो मारवाड़ी भाषा में शॉर्ट मूवी और कॉमेडी कंटेंट बनाती हैं। वह 'मुकेश की कॉमेडी' नामक यूट्यूब चैनल पर अक्सर बहू की भूमिका निभाती हैं, जो दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय है।

Influencer Jahnavi Modi Photo married man whom her mother called kidnapper sindoor was seen in hair parting

मामले की जांच में जुटी पुलिस टीम ने युवती के परिजनों के बयान लिए और उनसे बातचीत की। उसके बाद बीकानेर के एएसपी कैलाश सिंह सांदू ने बताया कि परिजनों से बातचीत की गई है। मामला लड़का और लड़की के प्रेम प्रसंग का है। लड़का-लड़की एक दूसरे के संपर्क में थे और परिजन इसके खिलाफ थे।

Influencer Jahnavi Modi Photo married man whom her mother called kidnapper sindoor was seen in hair parting

अब इस मामले में एक नया वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में जाह्नवी मोदी मंदिर में शादी करती नजर आ रही है। वीडियो में जाह्नवी के साथ एक लड़का भी है। दोनों एक-दूसरे के गले में माला डालते हुए नजर आ रहे हैं। यह वीडियो जोधपुर आर्य समाज मंदिर का बताया जा रहा है।