मुजफ्फरनगर। प्रमुख किसान नेता एवं कृषि जानकार, पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन अशोक बालियान ने दक्षिण भारत में संपन्न किसान संगठनों के प्रतिनिधियों के सम्मेलन से लौटने के बाद 'देहात’ को एक भेंट में बताया कि तमिलनाडु फार्मर्स एसोसिएशन के चेयरमैन डी. गुरुस्वामी के आह्वान पर बुलाए गए सम्मेलन में कृषि एवं किसानों से जुड़ी ज्ज्वलन्त समस्याओं पर व्यापक विचार-विमर्श हुआ।
तमिलनाडु के मदुरै व केरल के शहर कलपट्टा में फसलों के समर्थन मूल्य, कृषि सुधार, जल संसाधन तथा जीएम बीजों के मुद्दों पर आम सहमति बनी। सम्मेलन में श्री बालियान के साथ भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मन्द्र मलिक, जलपुरुष राजेन्द्र सिंह तथा राष्ट्रीय किसान-मजदूर संगठन के अध्यक्ष सरदार बी.एम. सिंह ने भी विचार व्यक्त किये।
उन्होंने बताया कि दक्षिण भारत में किसान संगठनों की मीटिंग में किसानों की कॉमन माँग केंद्र सरकार के सामने रखने पर विचार हुआ। इन दोनों मीटिंगों में भारतीय प्रशासनिक सेवा की तर्ज पर भारतीय कृषि सेवा का एक केंद्रीय कैडर बनाने जैसे विषय पर भी चर्चा हुई हैं।
मदुरै शहर दक्षिण भारतीय राज्य तमिलनाडु में वैगई नदी पर बसा एक ऊर्जावान, प्राचीन शहर है। इस शहर को अपने प्राचीन मंदिरों के लिये जाना जाता है। यहां का मुख्य आकर्षण मीनाक्षी मंदिर है जिसके ऊंचे गोपुरम और दुर्लभ मूर्तिशिल्प श्रद्धालुओं और सैलानियों को आकर्षित करते हैं।
भारत के केरल राज्य के वायनाड ज़िले में स्थित एक नगर है। यह उस ज़िले का मुख्यालय भी है। वायनाड को प्राकृतिक ने उपजाऊ भूमि भी दी है जिसमें कॉफी, काली मिर्च, धान और अन्य मसालों की भरपूर फसलें होती हैं। जिले की 90 प्रतिशत से अधिक आबादी कृषि पर निर्भर है, चाहे वह किसान हो, खेतिहर मजदूर हो या संबद्ध क्षेत्र हों। यहां जनजातियों का प्रतिशत भी सबसे अधिक है , जो जिले की आबादी का 17 प्रतिशत है।
दक्षिण भारत के जल मीनार के रूप में वायनाड के जंगल 13 से अधिक नदियों की जननी हैं। यहाँ एडक्कल में एक दूरस्थ स्थान पर दो प्राकृतिक गुफाएँ हैं। गुफाओं के अंदर सचित्र लेखन हैं, जिनके बारे में माना जाता है कि वे कम से कम 6,000 ईसा पूर्व के हैं, जो नवपाषाण मानव द्वारा बनाए गए थे। इस क्षेत्र में एक प्रागैतिहासिक सभ्यता या बस्ती की उपस्थिति का संकेत मिलता है। एडक्कल की पाषाण युग की नक्काशी दुर्लभ है और दक्षिण भारत से एकमात्र ज्ञात उदाहरण हैं।