मेरठ: सतीश चंद्र मिश्रा बोले- बसपा के सम्‍मेलनों से बौखला रही है भाजपा

मेरठ। बसपा के प्रबुद्ध ब्राह्मण सम्मेलन को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने संबोधित किया। उन्होंने सतारूढ भाजपा को भस्मासुर बताया और कहा कि ब्राह्मणों का इस सरकार में अपमान हो रहा है। उन्होंने कहा कि बसपा के इस सम्मेलन से भाजपा बौखला गई है। मेरठ की धरती क्रांतिधरा है यहां का भाईचारा सातों सीट बसपा प्रत्याशी जिताकर भेजेगा। 
राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि भाजपा शासनकाल में ब्राह्मणों का एनकाउंटर हो रहा है। यहां तक कि जाति पूछ कर गोली मारी जा रही है। भाजपा तो सपा से भी दो हाथ आगे निकली। सपा ने अपनी सरकार के समय कह दिया था कि ब्राह्मणों का काम नहीं करना। अब तो भाजपा के एक प्रवक्ता तक ने कह दिया कि ब्राह्मण कहां जाएंगे। उन्हें तो मजबूरन भाजपा को वोट देना पड़ेगा। सतीश मिश्रा ने ब्राह्मणों को झकझोरते हुए कहा कि भाजपा और सपा के समय अपराध बढ़ता है। ब्राह्मण दलित पर अत्याचार होता है। जबकि बसपा की सरकार में ब्राह्मणों को बड़े महत्वपूर्ण पद दिए गए थे। महिलाएं रात में भी सुरक्षित निकलती थीं। आह्वान किया कि सब एक हो जाएं। इकट्ठे होकर बसपा को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि भाजपा ब्राह्मणों के लिए भस्मासुर निकली। जिस पार्टी को ब्रह्मणों ने सत्ता दी वही अब खत्म करने पर तुली है। 16 फीसद ब्राह्मण और 23 फीसद दलित एक हो जाएं तो 40 से ज्यादा हो जाएंगे। ओबीसी और अल्पसंख्यक इसे भी बात करें। ऐसे में जीत से ज्यादा संख्या हो जाएगी, जबकि जीतने के लिए चाहिए सिर्फ 30 फीसद वोट। पूर्व नगर विकास मंत्री नकुल दुबे ने भी संबोधित किया। आयोजक प्रवीण वशिष्ठ ने पीतल के हाथी देकर दोनों का सम्मान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here