मीरापुर। टिकौला शुगर मिल ने पेराई सत्र 2025-26 को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। मिल के अधिशासी अध्यक्ष हिमांशु कुमार मंगलम ने बताया कि इस सत्र में खरीदे गए सभी गन्ने का भुगतान सीधे किसानों के बैंक खातों में कर दिया गया है। अब सभी किसान अपने खातों के माध्यम से अपना भुगतान प्राप्त कर सकते हैं।

हिमांशु कुमार मंगलम ने किसानों से अपील की है कि आगामी पेराई सत्र में वे गेहूं और सरसों की कटाई के बाद ज्यादा से ज्यादा रकबे में उन्नत किस्म का गन्ना लगाएँ। उन्होंने कहा कि पिछले सत्र की तरह इस बार भी गन्ना आपूर्ति अधिक मात्रा में करने का प्रयास करें।