उत्तर प्रदेश सरकार ने गुरुवार को प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) के 15 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले किए हैं। इस फेरबदल के तहत कई अधिकारियों को प्रमुख इकाइयों, जनपदों और मुख्यालयों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी:

  • मोहिनी पाठक को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड में अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर नियुक्त किया गया है।
  • महेश सिंह अत्रि को पीटीएस मुरादाबाद में अपर पुलिस अधीक्षक के रूप में तैनाती मिली है।
  • डॉ. अर्चना सिंह को कमिश्नरेट कानपुर नगर में अपर पुलिस उपायुक्त बनाया गया है।
  • धर्मेंद्र सचान को पुलिस मुख्यालय, लखनऊ में अपर पुलिस अधीक्षक के रूप में जिम्मेदारी दी गई है।
  • प्रमोद कुमार यादव को 36वीं वाहिनी पीएसी, वाराणसी में उपसेनानायक के पद पर भेजा गया है।
  • राजेंद्र प्रसाद यादव को सतर्कता अधिष्ठान, लखनऊ में अपर पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।

अन्य तबादले इस प्रकार हैं:

  • अनूप कुमार को मऊ में अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात किया गया है।
  • रंजन सिंह को पुलिस महानिरीक्षक (स्थापना), डीजीपी मुख्यालय लखनऊ के स्टाफ ऑफिसर व अपर पुलिस अधीक्षक के रूप में तैनाती दी गई है।
  • अभय कुमार मिश्र को सतर्कता प्रतिष्ठान में अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
  • अशोक कुमार यादव को आर्थिक अपराध शाखा (EOW) मुख्यालय, लखनऊ में नई जिम्मेदारी दी गई है।
  • कृष्णकांत सरोज को मेरठ में अभिसूचना शाखा में अपर पुलिस अधीक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है।
  • डॉ. राजीव कुमार सिंह को भी सतर्कता अधिष्ठान में नई तैनाती दी गई है।
  • डॉ. हृदेश कठेरिया को बदायूं में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) बनाया गया है।
  • राहुल मिश्रा को देवरिया में अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तर) के पद पर भेजा गया है।
  • अरविंद कुमार को पुलिस महानिरीक्षक (स्थापना), डीजीपी मुख्यालय, लखनऊ के कार्यालय में अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर नियुक्त किया गया है।