नई दिल्ली। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन 2026 सत्र-1 का परिणाम आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया है। साथ ही एजेंसी ने अंतिम उत्तर कुंजी के साथ विस्तृत PDF भी प्रकाशित किया है। उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in 

पर जाकर अपना स्कोर देख सकते हैं।

12 उम्मीदवारों ने 100 पर्सेंटाइल स्कोर किया प्राप्त

इस बार पेपर-1 (बीई/बीटेक) में कुल 12 उम्मीदवारों ने परीक्षा में 100 पर्सेंटाइल स्कोर किया। इसका मतलब है कि इन उम्मीदवारों ने परीक्षा में संभवतः सर्वोच्च अंक प्राप्त किए।

100 पर्सेंटाइल हासिल करने वाले उम्मीदवार:

क्रमांकअभ्यर्थी का नामराज्य (योग्यता का राज्य)
1श्रेयस मिश्रादिल्ली (एनसीटी)
2नरेंद्रबाबू गारी महितआंध्र प्रदेश
3शुभम कुमारबिहार
4कबीर छिल्लरराजस्थान
5चिरंजीब करराजस्थान
6भावेश पात्राओडिशा
7अनय जैनहरियाणा
8अर्नव गौतमराजस्थान
9पसाला मोहिथआंध्र प्रदेश
10माधव विराडियामहाराष्ट्र
11पुरोहित निमयगुजरात
12विवान शरद महिस्वारीतेलंगाना


परीक्षा में कितने उम्मीदवार शामिल हुए?

  • कुल पंजीकृत उम्मीदवार: 13,55,293

  • कुल उपस्थित उम्मीदवार: 13,04,653

  • उपस्थिति प्रतिशत: 96.26%

परीक्षा का आयोजन और भाषाएं

JEE Main 2026 सत्र-1 (पेपर-1 बीई/बीटेक) परीक्षा 21, 22, 23, 24 और 28 जनवरी को आयोजित की गई। यह परीक्षा देशभर के 326 शहरों के 658 केंद्रों पर हुई, जिसमें विदेश के 15 केंद्र भी शामिल थे।

परीक्षा कंप्यूटर आधारित (CBT) मोड में आयोजित की गई और इसे 13 भाषाओं में उपलब्ध कराया गया, जिनमें हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु, मराठी, गुजराती, कन्नड़ और उर्दू जैसी भाषाएं शामिल थीं।

पेपर-2 का परिणाम बाद में होगा

एनटीए ने स्पष्ट किया है कि पेपर-1 का परिणाम घोषित कर दिया गया है, जबकि पेपर-2 (बीआर्क/बीप्लानिंग) का परिणाम बाद में जारी किया जाएगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। आगे की प्रवेश प्रक्रिया और जेईई एडवांस्ड की पात्रता इसी स्कोर के आधार पर तय होगी।