केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने चौथे खेलो इंडिया यूथ गेम्स का लोगो लॉन्च किया

खेलों में नंबर-वन हरियाणा अब खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 के चौथे सीजन की मेजबानी करने जा रहा है। आज पंचकूला के इंद्रधनुष आडिटोरियम में खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 की भव्य शुरुआत हो रही है। लांचिंग सेरेमनी में मुख्यमंत्री मनोहर लाल और केंद्रीय खेल, युवा मामले और सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर खेलो इंडिया यूथ गेम्स का शुभंकर , लोगो, जर्सी और थीम गीत लांच कर रहे हैं। इनके अलावा इस मौके पर हरियाणा विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता, उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और खेल व युवा मामले राज्य मंत्री संदीप सिंह भी मौजूद हैं।

अपने संबोधन के दौरान केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि धाकड़ मस्कट तो है ही, कार्यक्रम भी धाकड़ लग रहा है। खेलो इंडिया प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कल्पना है। खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 हरियाणा में हो रहा है। हरियाणा खेलों में अव्वल है। यूनिवर्सिटी स्तर पर बहुत बढ़िया खिलाड़ी हैं जो राष्ट्रीय स्तर पर रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। अगर देखा जाए तो दोनों ट्रेडीशनल गेम मलखान और योगासन को शामिल किया गया है। अब 5 ट्रेडीशनल गेम्स शामिल की जा रही हैं। पारंपारिक खेलों को आगे बढ़ाने के लिए कोशिश की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here