यूपी: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने विपक्षी गठबंधन पर कसा तंज

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि विपक्ष का गठबंधन सिर्फ चुनावी गठबंधन है। पिछले चुनावों में विपक्ष के गठबंधनों का क्या हाल हुआ था यह सभी जानते हैं। एक मंच पर सभी केवल फोटो सेशन के लिए बैठे थे। इस स्वार्थ के गठबंधन में जनता का कोई हित नहीं है। भूपेंद्र सिंह चौधरी बुधवार को आजमगढ़ स्थित भाजपा कार्यालय के बाहर मीडिया से बात कर हे थे।

इस दौरान उन्होंने कहा कि मोदी और भाजपा के साथ जनता का गठबंधन है। पिछली बार की चुनाव की तरह इस बार भी जनता का आशीर्वाद हम लोगों के साथ है। भाजपा सबका साथ सबका विकास और जन कल्याण के मुद्दे पर चुनाव में है। जबकि विपक्षी गठबंधन के पास अपने स्वार्थ के अलावा कुछ भी नहीं है।

गठबंधन का धर्म सिर्फ भाजपा ही निभाती है

जनता का ध्यान भटकाने के लिए अपनी सरकारों में तो इन लोगों ने कुछ किया नहीं। आज गठबंधन के नाम पर जनता को गुमराह करना चाहते हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि चुनाव हो या न हो गठबंधन का धर्म सिर्फ भाजपा ही निभाती है। परिवारवाद की पार्टियां सिर्फ अपना स्वार्थ साधने के लिए गठबंधन करती है।यही कारण है कि चुनाव बाद उनके गठबंधन का पता नहीं चलता। अन्य पार्टियों से नेताओं के भाजपा में शामिल होने की बात पर कहा कि जो लोग विकास चाहते है। भाजपा की नीतियों से प्रभावित हैं वह लोग आ रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here