यूपी: मेरठ के लिसाड़ीगेट में कुत्ते नोंच रहे थे नवजात का शव

मेरठ के लिसाड़ीगेट थानाक्षेत्र में एक नवजात का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव को कई जगह से कुत्तों ने नोंच रखा था। वहीं जानकारी लगने पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचित किया।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच पड़ताल कर शव को स्थानीय लोगों की मदद से कब्रिस्तान में दफनाया।

जानकारी के अनुसार लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के रिहान गार्डन में खाली पड़े प्लॉट में बुधवार सुबह नवजात का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव मिलने की जानकारी लगते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।

पुलिस के मुताबिक नवजात का शव कपड़े में लिपटा हुआ था और उसे कई जगह से कुत्तों ने नोंच रखा था। देर रात नवजात का शव फेंका गया है। सीओ कोतवाली अरविंद कुमार चौरसिया का कहना है कि नवजात के शव को कब्रिस्तान में दफना दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here