यूपी सरकार गणतंत्र दिवस पर करीब 500 कैदियों को करेगी रिहा

यूपी सरकार गणतंत्र दिवस पर उम्र दराज और गंभीर बीमारियों से पीड़ित करीब 500 कैदियों को रिहा करेगी। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के निर्देश पर डीजी जेल ने रिहाई के पात्र कैदियों का ब्यौरा शासन को भेजा गया।   

हर साल यूपी सरकार गणतंत्र दिवस पर उम्र दराज और गंभीर बीमारियों से पीड़ित कैदियों को रिहा करती है। इस साल भी 500 कैदी रिहा किए जाएंगे। इसके तहत लखनऊ के आदर्श जेल नारी बंदी निकेतन महिला कैदियों को रिहा किया जाएगा। यही नहीं इसके अलावा वाराणसी, बरेली, आगरा, फतेहगढ़, नैनी सेंट्रल जेल के साथ ही जिला जेल से भी कैदी रिहा होंगे।

गौरतलब हो, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के निर्देश पर डीजी जेल ने रिहाई के पात्र कैदियों का ब्यौरा शासन को भेजा है। बता दें, 21 नवंबर को नारी बंदी निकेतन की महिला कैदियों के साथ राज्यपाल अपना जन्मदिन मनाने पहुंची थी। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल बुजुर्ग महिला कैदियों की स्थिति देख भावुक हो गई थी।

संविधान के अनुच्छेद 161 के तहत सजा काट रहे कैदियों को समय से पहले रिहाई का अधिकार राज्यपाल के पास है, लेकिन इसके लिए कुछ मानक तय हैं। इसमें नरसंहार और सामूहिक हत्या जैसी जघन्य वारदात को अंजाम देने के मामले में दोषसिद्ध बंदियों को शामिल नहीं किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here