यूपी: नगर निगम, नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत के लिए आरक्षण की हुई घोषणा

उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव 2022 के नगर निगम मेयर (Nagar Nigam Mayor Reservation List), नगर पालिका औऱ नगर पंचायत के अध्यक्ष पदों के आरक्षण (Nagar Palika Adhyaksh Reservation List) का सोमवार को ऐलान कर दिया गया है.नगर विकास विभाग के मंत्री एके शर्मा ने सभी नगर निगमों के महापौर, नगरपालिका अध्यक्ष औऱ नगर पंचायत अध्यक्ष के रिजर्वेशन की लिस्ट जारी की.

17 नगर निगम में दो सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित की गई हैं. जबकि पिछड़ा वर्ग के लिए चार सीटें आरक्षित रहेंगी. महिला के लिए तीन औऱ बाकी के लिए आठ सीटें अनारक्षित की गई हैं. झांसी नगर निगम अनुसूचित जाति, मथुरा वृंदावन नगर निगम अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, अलीगढ़ नगर निगम अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, मेरठ नगर निगम अन्य पिछड़ा वर्ग, प्रयागराज नगर निगम अन्य पिछड़ा वर्ग, अयोध्या नगर निगम महिला, सहारनपुर नगर निगम महिला, मुरादाबाद नगर निगम महिला, फिरोजाबाद नगर निगम अनारक्षित, गाजियाबाद नगर निगम अनारक्षित, लखनऊ नगर निगम अनारक्षित,  कानपुर नगर निगम अनारक्षित, गोरखपुर नगर निगम अनारक्षित, वाराणसी नगर निगम, बरेली नगर निगम अनारक्षित और शाहजहांपुर नगर निगम अनारक्षित.

17 नगर निगम की आरक्षण सूची जारी

अनुसूचित जाति 2 सीट
पिछड़ा वर्ग 4 सीट
महिला 3 सीट
अनारक्षित 8 सीट

200 नगर पालिका परिषद की आरक्षण सूची जारी

अनुसूचित जाति 27 सीट
पिछड़ा वर्ग 54 सीट
महिला 40 सीट
अनारक्षित 79 सीट

545 नगर पंचायत आरक्षण सूची जारी

अनुसूचित जाति 73 सीट
अनुसूचित जनजाति 1 सीट
पिछला वर्ग 147 सीट
महिला 107 सीट
अनारक्षित 217 सीट

कुल 753 नगर निकायों के अध्यक्ष पदों के प्रमुखों के आरक्षण को सार्वजनिक किया गया. इसमें लखनऊ नगर निगम, कानपुर नगर निगम, प्रयागराज नगर निगम, आगरा नगर निगम, झांसी नगर निगम, गोरखपुर नगर निगम, मथुरा नगर निगम, बरेली नगर निगम, गाजियाबाद नगर निगम, मुरादाबाद नगर निगम शामिल हैं.  

पिछली बार किसने कौन सी सीट जीती थी…
नगर निगम सीट (2017)
1. आगरा: नवीन जैन (BJP)
2. कानपुर नगर: प्रमिला पांडेय (BJP)
3. झांसी: रामतीर्थ सिंहल (BJP)
4. वाराणसी: मृदुला जयसवाल (BJP)
5. इलाहाबाद: अभिलाषा गुप्ता नंदी (BJP)
6. गोरखपुर: सीताराम जायसवाल (BJP)
7. लखनऊ: संयुक्ता भाटिया (BJP)
8. मथुरा: वृंदावन: डॉ मुकेश आर्य (BJP)
9. फिरोजाबाद: नूतन राठौर (BJP)
10 गाजियाबाद: आशा शर्मा (BJP)
11. सहारनपुर: संजीव वालिया (BJP)
12. मेरठ: सुनीता वर्मा (BSP)
13. बरेली: उमेश गौतम (BJP)
14. मुरादाबाद: विनोद अग्रवाल (BJP)
15. अलीगढ़: फुरकान (BSP)
16. अयोध्या: ऋषिकेश उपाध्याय (BJP)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here