यूपी: महिला और उसके बेटों का कराया धर्मपरिवर्तन, पुलिस ने 3 आरोपियों को पकड़ा

रामपुर. एक विधवा महिला और उसके दो बच्चों का धर्म परिवर्तन कराए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी युवक उसकी मां और बच्चों के अंग की खाल काटकर धर्म परिवर्तन कराने वाले नाई को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

यह पूरी घटना कोतवाली शाहबाद क्षेत्र के गांव बरुआ की है। यहां एक महिला व उसके दो किशोर बेटों का धर्म परिवर्तन करा दिया गया। जब इस घटना का लोगों ने विरोध किया तो महिला ने कहा कि उसने अपनी मर्जी से धर्म परिवर्तन किया है। इसके बाद गांव के लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दे दी। पुलिस ने जांच की तो शिकायत ठीक निकली। इसके बाद पुलिस ने बच्चों के अंग की खाल काटकर उनका धर्म परिवर्तन कराने वाले नाई को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी युवक को भी गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही पुलिस जांच में यह बात भी सामने आई कि महिला का धर्म परिवर्तन कराने वाले युवक के साथ उसकी मां भी शामिल थी। पुलिस ने आरोपी युवक की मां को भी हिरासत में लिया है।

इस तरह गिरफ्तार नाई समेत आरोपी युवकर और उसकी मां को न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से इन्हे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। आरोपी युवक का महफूज का पिता और महफूज का भाई फरार हैं। आरोप हैं कि इन महिला व उसके दो बेटों का धर्मपरिवर्तन कराया बाद में महिला महफूज का निकाह कराया है। निकाह के अगले दिन महफूज ने नाई को बुलाकर महिला के दोनों बेटों का भी धर्म परिवर्तन करा दिया। पुलिस अब इस मामले में निकाह पढ़ाने वाले काज़ी और वकील समेत गवाहों के खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

महफूज की मां का कहना है कि हमने तो पहले भी कई बार इस महिला को समझाया कि तू हमारे घर मत हमारे बेटे का पीछा छोड़ पर महिला मोहब्बत में इस कदर अंधी थी कि उसे कुछ नहीं दिख रहा था हमने बहुत मना किया पर हमारी एक नहीं मानी उसने अपनी मर्जी से धर्म परिवर्तन किया। अपनी मर्जी से निकाह किया अपनी मर्जी से अपने दोनों बेटों का धर्म करवाए। आरोपी युवक की मां ने कहा है कि सजा महिला को मिलनी चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here