बुढ़ाना: पुलिस ने गौकशी के मामले में छानबीन कर छह आरोपितों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 50 किलो गौमांस और गौकशी में इस्तेमाल होने वाले औजार बरामद किए गए।

प्रभारी निरीक्षक सुभाष अत्री ने बताया कि कुछ लोग गांव रसूलपुर दभेड़ी से टोडा जाने वाले रास्ते पर एक गाय के बछड़े को काटकर मांस को कट्टों में भरकर बुढ़ाना ले जाने की योजना बना रहे थे।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और नूर मोहम्मद, शकील, जाहिद, परवेज (गांव रसूलपुर दभेड़ी) तथा मुन्ना और वाजिद (गांव कल्याणपुर, थाना रतनपुरी) को गिरफ्तार किया। उनके एक साथी ने गन्ने के खेत का फायदा उठाकर भागने में सफलता पाई। गिरफ्तार आरोपितों के पास से 50 किलो गौमांस, औजार और घटना में इस्तेमाल एक बाइक भी जब्त की गई। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

इसी बीच पुलिस ने चोरी के प्लास्टिक बंडल और वारदात में इस्तेमाल की गई पिकअप वाहन के साथ एक और आरोपी को भी गिरफ्तार किया। आरोपी श्याम पुत्र सुरेश (गांव सहावली, थाना नई मंडी) को मंदवाड़ा रोड से पकड़ा गया। पूछताछ के बाद उसे भी न्यायालय में पेश किया गया और जेल भेज दिया गया।