भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि सरकार जालिम है। आरोप लगाया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जेल में धीमा जहर दिया जा रहा है,  ये मारकर ही छोड़ेंगे। किसानों की सोने के भाव की जमीन कौडियों के भाव चली गई।

रतनपुरी थाने में धरने के दौरान टिकैत ने कहा कि कुछ वक्ता जेल भरो आंदोलन की बात कह रहे थे। किसानों से आह्वान किया कि इसकी हामी मत भर लेना। इसके बाद टिकैत ने दिल्ली के मुख्यमंत्री का उदाहरण देते हुए सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केजरीवाल को मारकर छोड़ेंगे। किसानों को एकजुट होना पड़ेगा, इसके बाद ही हक मिलेगा।