उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में शनिवार सुबह बालियान खाप के कुटबा थाम्बे के थांबेदार चौधरी मांगेराम सिंह का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह बालियान खाप के आठ गांव के चौधरी थे।
खाप पंचायतों में अग्रणी भूमिका निभाने वाले मांगेराम चौधरी (80) को बीमारी के चलते मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शनिवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।
निधन की जानकारी पर अब क्षेत्र में गम का माहौल बन गया। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने उनके निधन पर दुख जताया है। केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान ने कहा कि वह सामाजिक परंपराओं का निर्वहन करवाने वाले लोगों में अग्रणी थे। उनके निधन से क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है।