जम्मू लोकसभा सीट पर दिग्गजों ने भी किया मतदान

जम्मू लोकसभा सीट के लिए शुक्रवार को हो रहे मतदान में दिग्गज नेताओं व अधिकारियों ने भी भागीदारी की। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से लोकतंत्र के महापर्व का हिस्सा बनने की अपील भी की।विज्ञापन

Jammu lok sabha election 2024 congress candidate raman bhalla and BJP candidate Jugal Kishore Sharma cast vote

जम्मू में कांग्रेस प्रत्याशी रमण भल्ला ने सपरिवार मतदान किया। वहीं, भाजपा प्रत्याशी जुगल किशोर शर्मा ने भी अपने परिवार के साथ वोट किया। दोनों नेताओं ने जीत का दावा किया।

Jammu lok sabha election 2024 congress candidate raman bhalla and BJP candidate Jugal Kishore Sharma cast vote

जम्मू सीट पर कुल 22 उम्मीदवार मैदान में हैं। इन उम्मीदवारों में से सबसे अधिक जनता किसे पसंद करती है, इसका खुलासा चार जून को होगा।

Jammu lok sabha election 2024 congress candidate raman bhalla and BJP candidate Jugal Kishore Sharma cast vote

वहीं, केंद्रीय मंत्री व उधमपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ. जितेंद्र सिंह ने भी मतदान किया है। उन्होंने भाजपा की जीत का दावा किया। इसके साथ ही उनके भाई और भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्रि सिंह राणा ने वोट किया है।

Jammu lok sabha election 2024 congress candidate raman bhalla and BJP candidate Jugal Kishore Sharma cast vote

रियासी में जिला उपायुक्त ने किया वोट

जम्मू लोकसभा सीट पर मतदान शुरू हो गया है। रियासी में जिला उपायुक्त ने मतदान किया। रियासी में लड़कियों के राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में डीसी विशेष पाल महाजन, एडीसी कुलभूषण खजुरिया, एडीडीसी सुखदेव सिंह सम्ब्याल वोट डालने पहुंचे। इस दौरान सभी अधिकारियों लाइन में खड़े हो कर मतदान किया।

Jammu lok sabha election 2024 congress candidate raman bhalla and BJP candidate Jugal Kishore Sharma cast vote

जम्मू सीट पर 1780835 मतदाता डालेंगे वोट

इस संसदीय सीट पर 1780835 वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 921095 पुरुष, 859712 महिला व 28 किन्नर मतदाता हैं। ये मतदाता 22 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। इससे पहले उधमपुर सीट पर 19 अप्रैल को मतदान हुआ था और 68 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ था।

शाम छह बजे तक जारी रहेगा मतदान

मतदान सुबह 7 बजे शुरू होकर शाम 6 बजे तक जारी रहेगा। हालांकि निर्धारित समय तक जो मतदाता बूथ के अंदर होंगे उन्हें हर हाल में मतदान कराने का मौका मिलेगा। मतदान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की कमान पुलिस के साथ अर्धसैनिक बलों के हाथ में हैं। आईबी से लेकर गांवों, शहरों तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here