कंप्यूटर-ट्वीट से नहीं, हमने खून-पसीने से बनाई थी कांग्रेस: आजाद

जम्मू। पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद अपने नए राजनीतिक करिअर की जम्मू से शुरुआत कर दी है। उन्होंने रविवार को सैनिक फार्म में बड़ी जनसभा को संबोधित किया। कार्यक्रम में लोगों की भीड़ जुटाकर क्षेत्रीय और राष्ट्रीय राजनीतिक दलों को अपनी मजबूती का संदेश देने की कोशिश की। जम्मू में आजाद ने कहा कि मेरे दिल की धड़कनों में जम्मू कश्मीर की पूरी जनता बसती है।

53 साल कांग्रेस की सेवा की और कई ओहदें पर रहा। इसमें मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री तक शामिल हैं। अब मैं कुछ नहीं हूं सिर्फ इंसान हूं। सभी को पता है कि मेरा मजहब इस्लाम है। मेरे कांग्रेस छोड़ने के बाद बड़ी संख्या में प्रदेश के लोगों ने पार्टी से इस्तीफे दिए और सहयोग दिया। आप सभी लोगों के संदेश पढ़ने में मुझे एक साल लगेगा।

इसके लिए सभी का आभार जताता हूं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पांच विधायक भी उनके साथ इस मंच पर हैं। जनसभा को संबोधित करने के दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग अब सिर्फ बसों में जेल जाते हैं, वे डीजीपी, कमिश्नरों को बुलाते हैं, अपना नाम लिखवाते हैं और एक घंटे के भीतर चले जाते हैं।

यही कारण है कि कांग्रेस विकसित नहीं हो पाई है। कांग्रेस हमने खून पसीने से बनाई है। यह कंप्यूटर-ट्वीट और मैसेज से नहीं बनी है। कांग्रेस नई पार्टी के एलान से बौखला गई है। मैं किसी का बुरा नहीं चाहूंगा, मेरे लिए सभी बराबर हैं। आजाद ने कहा कि उन्होंने पद में रहने के दौरान किसी भी समुदाय के साथ भेदभाव नहीं किया।

अमरनाथ यात्रा जाने वालों के लिए भगवती नगर में चार मंजिला भवन तैयार करवाया। जो रिकॉड तीन महीने में तैयार करवाया। हज यात्रा हाउस में सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाए। देश भर में छह एम्स तैयार करवाए। जो दूसरी हुकूमत नहीं कर पाई। 

प्रदेश में गोल्फ कोर्स तैयार करवाया।

हरि पार्क बनाया, जनाना पार्क बनाया, पार्क तहसीलें और पुल बनवाए। कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद अपने गृह स्थल जम्मू में आजाद पहली बार किसी जनसभा में पहुंच रहे हैं। इसी जगह पर पिछले साल कांग्रेस के जी-23 समूह की जनसभा हुई थी। 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे गुलाम नबी आजाद सुबह करीब 10.35 बजे के करीब सतवारी एयरपोर्ट पर पहुंचे। वहां प्रदेश भर के विभिन्न इलाकों से आए नेताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वह अपने निवास स्थान गांधीनगर पहुंचे। 

सैनिक फार्म में जनसभा के लिए विशाल पंडाल स्थापित किया गया। इसमें स्टेज पर 50 से 60 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई थी। इसी तरह पंडाल के नीचे पांच हजार कुर्सियां लगाई गई हैं, जिसमें फार्म के भीतर और बाहर एक समय पर 15 से 20 हजार लोग आ सकते हैं।

जनसभा में आजाद को सुनने के लिए सुबह से ही आयोजन स्थल पर लोग पहुंच रहे हैं। भारी भीड़ के आने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जनसभा में प्रदेश कांग्रेस समिति के पूर्व मंत्री, विधायक, एमएलसी, डीडीसी, बीडीसी सदस्यों सहित हजारों नेता और कार्यकर्ता पहुंचेंगे।

आजाद समर्थक पूर्व मंत्री जुगल किशोर शर्मा ने कहा कि नबी अपनी नई राजनीतिक पार्टी की घोषणा कर सकते हैं। इस जनसभा पर अन्य राजनीतिक दलों की निगाहें टिकी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here