हिमाचल में ओलावृष्टि, भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी

हिमाचल प्रदेश में मौसम ने करवट बदली है। प्रदेश की राजधानी शिमला में सोमवार दोपहर को झमाझम बारिश से मौसम कूल-कूल हो गया है। इसके अलावा हल्की ओलावृष्टि भी दर्ज की गई। शिमला व आसपास भागों में बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। कांगड़ा जिले के कई भागों में भी बारिश हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश में 20 मई तक मौसम खराब रहने के आसार जताए हैं। इस दौरान कई भागों में बारिश होने की संभावना है।मैदानी, मध्य व उच्च पर्वतीय भागों में आज व कल के लिए ओलावृष्टि, बिजली चमकने व ओलावृष्टि का भी येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान इन क्षेत्रों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। 

विभाग ने आज अगले तीन घंटों के दौरान शिमला, सिरमौर, कांगड़ा, कुल्लू मंडी, सोलन और चंबा जिले के कई भागों में बारिश, ओलावृष्टि व अंधड़ की संभावना जताई है।  मौसम विभाग के एडवाइजरी जारी कि है कि ओलावृष्टि व अंधड़ से खड़ी फैसलों, सेब व अन्य फलदार पौधों को नुकसान हो सकता है। साथ ही कई भागों में बिजली आपूर्ति बाधित हो सकती है। ऐसे में एहतियात बरतने की जरूरत है।

ऊना में 44.5 डिग्री पहुंचा अधिकतम तापमान
ऊना जिले में अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। इस सीजन में पहली बार ऊना में इतना अधिक तापमान दर्ज हुआ है। इससे पहले रविवार को यहां तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। शिमला में 29.4,  चंबा 37.9, डलहौजी 26.8, केलांग 16.4, कल्पा 25.0, कांगड़ा 40.4, धर्मशाला 34.8, पालमपुर 33.4, भुंतर 37.4, हमीरपुर 40.5, सुंदरनगर 38.0, कल्पा 25.0, बिलासपुर 42.0, कुफरी 18.0 और सोलन में 35.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 

न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 21.3, सुंदरनगर 19.1, भुंतर 16.9, कल्पा 10.3, धर्मशाला 21.2, ऊना 24.4, नाहन 24.7, केलांग 7.7, पालमपुर 23.5, सोलन 20.6, मनाली 14.0, कांगड़ा 24.0, मनाली 20.5, बिलासपुर 24.0, हमीरपुर 22.3, चंबा 19.7, डलहौजी 19.7, कुफरी 16.0, जुब्बड़हट्टी 23.2 और पांवटा साहिब 24.8 में डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here