मुंबई में वाई-फाई हॉटस्पॉट का पासवर्ड नहीं देने पर युवक की हत्या

मुंबई। नवी मुंबई के कामोठे में हाउसिंग सोसायटियों में सफाई कर्मचारी के रूप में काम करने वाले दो युवकों को पुलिस ने 17 वर्षीय किशोर पर हमला करने और चाकू मारने के आरोप में गिरफ्तार किया है। उन्होंने किशोर की हत्या सिर्फ इस बात पर कर दी क्योंकि उसने अपने इंटरनेट का वाई-फाई पासवर्ड आरोपियों को देने से इनकार कर दिया था। घटना 27 अक्टूबर की रात करीब 11 बजे कामोठे के सेक्टर 14 के पास की है। आरोपियों की पहचान रवींद्र और राज के तौर पर हुई है। दोनों कामोठे में सफाई कर्मी के रूप में काम करते हैं। मृतक का नाम विशाल मौर्य था, जिसकी उम्र 17 साल थी। मामले पर कामोठे की वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक स्मिता जाधव ने कहा है कि, शुक्रवार को एक बेकरी में काम करने वाले विशाल मौर्य की हत्या के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

वाई-फाई के पासवर्ड को लेकर हुआ था विवाद उन्होंने आगे बताया कि, रवींद्र और राज ने पहले विशाल के साथ मारपीट की फिर उसकी पीठ में चाकू घोंप दिया। मौके पर मौजूद लोग विशाल को नजदीक के एमजीएम अस्पताल में लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी शराब के नशे में थे। दोनों का वाई-फाई के पासवर्ड को लेकर विशाल के साथ विवाद हो गया था। पुलिस ने बताया है कि, इस मामले में एक पान की दुकान का मालिक गवाह है। उसने दोनों अपराधियों को अपराध करते हुए देखा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here