सात बच्चों को आई-20 कार ने टक्कर मारी, 2 की मौत, 5 घायल

  • हांसी के शेखपुरा में बुधवार सुबह 5 बजे हादसा, दाे किशाेराें की माैत, पांच घायल
  • आर्मी में भर्ती हाेने की चाह में सभी किशाेर पांच महीने से तैयारी कर रहे थे

क्षेत्र के गांव शेखपुरा में बुधवार तड़के 5 बजे हुए हादसे में दाे किशाेराें की माैत हाे गई। गांव के ही 9-10 किशाेराें का समूह सेना में भर्ती हाेने के लिए हांसी-जींद राेड पर प्रैक्टिस करता है।

आर्मी में भर्ती हाेने की चाह में सभी किशाेर पांच महीने से तैयारी कर रहे थे। सुबह पहले वह रेस लगाते थे और बाद में व्यायाम करते थे।

सभी करीब डेढ़ से दाे घंटे के वर्कआउट के बाद ही घर जाते थे। हालांकि उनकी उम्र अभी सेना में भर्ती हाेने की नहीं है लेकिन सेना में भर्ती हाेने का सपना लिए वह पांच महीने से तैयारी कर रहे थे।

बुधवार सुबह भी राेज की तरह राहुल पंवार, पारस, अभिषेक, अंकित गुर्जर, अंकित पंवार, प्रिंस पंघाल, जस्सू सभी सुबह पांच बजे अपने तय शेड्यूयल के हिसाब से हांसी-जींद रोड पर पहुंच गए थे।

दो साथी लेट थे तो उनकी इंतजार कर रहे थे। वह एक फैक्ट्री के पास बैठकर उनका इंतजार कर रहे थे कि तेज रफ्तार आ रही एक आई 20 कार ने सभी काे टक्कर मार दी। प्रिंस पंघाल व जस्सू को हिसार के एक प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां दाेनाें की मौत हो गई।

राहुल पंवार, अंकित गुर्जर, अंकित पंवार को हांसी के ही प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया। एक अन्य किशोर पारस को हिसार के अस्पताल में दाखिल करवाया। वहीं अभिषेक को मामूली चोटे आईं। वहीं हादसे काे एक दूसरी एंगल से भी देखा जा रहा है।

ग्रामीणाे का कहना है कि गांव में काेई भी खेल स्टेडियम नहीं है जिसके कारण बच्चाें काे राेड पर एक्सरसाइज करने के लिए जाना पड़ता है। गांव वासी मुकेश लादी व बंटी यादव ने बताया कि स्टेडियम बनाने की मांग काफी पुरानी है। लेकिन अभी तक सिरे नहीं चढ़ पाई है।

प्रिंस का सिर गाड़ी के अगले पहिए व बंपर के बीच में फंस गया था। गाड़ी चालक प्रिंस को अपने साथ करीब 87 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। उसके बाद गाड़ी में सवार एक व्यक्ति बाहर आया और उसने प्रिंस के सिर को बाहर निकाला। एक किशोर ने उन्हें रोकने की कोशिश भी की। जिसको गाड़ी में सवार व्यक्ति धक्का दे गए और मौके से फरार हो गए। हमने एंबुलेंस को सूचना दी। इसी दौरान वहां से खाली एंबुलेंस गुजर रही थी। जिससे एंबुलेंस के माध्यम से घायलों को हम वहां से लेकर आए।-जैसा मृतक जस्सू के चाचा रमेश ने बताया।

गमगीन माहौल में गांव में जली एक साथ दो चिताएं

हांसी-जींद रोड पर शेखपुरा में बुधवार सुबह 5 बजे हुए दर्दनाक हादसे से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीण हादसा स्थल की ओर दौड़ पड़े। सेना में भर्ती होने का सपना लिए गांव के दो किशोरों ने हादसे में दम तोड़ दिया। बुधवार को गमगीन माहौल में दोनों की एक साथ चिताएं जलीं। अंतिम संस्कार के समय सभी की आंखें नम थीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here