सोनम कपूर ने अनिल-सुनीता को खास अंदाज में दी सालगिरह की बधाई सोशल मीडिया पर शेयर की अनिल कपूर की अनदेखी तस्वीरें

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहतीं हैं। 19 मई को उनके पिता और बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर ने सुनीता कपूर के साथ शादी की 37वीं सालगिरह मनाई। अनिल सुनीता की प्रेम कहानी भी बेहद दिलचस्प है। जब अनिल ने पहली बार सुनीता कपूर को देखा था तभी उन्हें अपना दिल दे बैठे थे लेकिन शादी तो क्या सुनीता तक पहुंच पाना ही उनके लिए बहुत मुश्किल था।हालांकि उन्होंने कभी हार नहीं मानी और अपने प्यार को साबित कर दिखाया। आज जहां अनिल कपूर दर्शकों के बीच चर्चा में बने रहते हैं तो वहीं सुनीता कपूर खुद को लाइमलाइट से दूर रखती हैं। सुनीता कपूर की कम ही तस्वीरें सोशल मीडिया पर देखने को मिलती है। हालांकि उनकी सालगिरह के मौके पर सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम पर कुछ पुरानी तस्वीरें साझा कीं और साथ ही बेहद खूबसूरत पोस्ट साझा कर माता-पिता को सालगिरह की बधाई दी। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here