मैनपुरी में पूर्व चेयरमैन साधना सहित 200 लोग भाजपा में शामिल

मैनपुरी में नगर पालिका की पूर्व चेयरमैन साधना गुप्ता, प्रमुख उद्योगपति अरुण गुप्ता, सपा के जिला सचिव अंकित गुप्ता सहित 200 से अधिक लोग सोमवार को भाजपा में शामिल हो गए। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के सामने सभी ने भाजपा की सदस्यता लेकर लोकसभा सीट पर सपा प्रत्याशी को हराकर भाजपा प्रत्याशी को जिताने का संकल्प लिया।

लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी जयवीर सिंह पर्यटन मंत्री द्वारा सोमवार को नामाकंन करने के बाद छोटा क्रिश्चियन मैदान में हुई सभा में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उप मुख्यमंत्री के सामने पूर्व चेयरमैन साधना गुप्ता, प्रमुख उद्योगपति अरुण गुप्ता, सपा के जिला सचिव अंकित गुप्ता, पूर्व प्रत्याशी चेयरमैन बरनाहल महाराज सिंह राजपूत, ग्राम प्रधान ब्रजपाल सिंह यादव, अंकित गुप्ता, प्रमोद यादव, गुड्डू कठेरिया, राजू शाक्य, पूर्व जिला पंचायत सदस्य ऊषादेवी सहित 200 से अधिक लोगों ने भाजपा की नीतियों में आस्था जताते हुए शामिल होने की घोषणा की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here