देवास के शिप्रा में हादसा, बस पलटने से तीन महिलाओं की मौत, 8 घायल

इंदौर। इंदौर और देवास के बीच शिप्रा में एक तेज रफ्तार यात्री बस पलट गई। घटना में उसमें सवार दो महिला यात्रियों की मौत की सूचना है। बस में सवार कई यात्री घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि ड्राइवर तेज रफ्तार में बस को चला रहा था, इसी दौरान वह उस पर से अपना नियंत्रण खो बैठा और बस पलट गई। हादसे के बाद यात्री डरकर चीखने लगे और वहां से गुजर रहे अन्य लोगों ने उन्हें बाहर निकाला। बस का फ्रंट ग्लास चकनाचूर होकर रोड पर फैल गया। हादसे में 15 से 20 लोगों के घायल होने की सूचना है, सभी को चार एंबुलेंस के जरिए अस्पताल तक ले जाया गया है। बस में सवार यात्रियों का कहना है कि बस बहुत तेज रफ्तार में थी, इसलिए यह हादसा हो गया।

घायल बोले-बहुत तेज थी बस की रफ्तार

बस में सवार यात्री ब्रिजेंद्र सिंह साेलंकी ने बताया कि हम गाड़ी से इंदौर से देवास जा रहे थे। बस की गति काफी तेज थी। जैसे ही बस शिप्रा ब्रिज पर पहुंची, अचानक से वह लहराई और पलटी खा गई। इस दौरान कुछ लोग एकत्रित हो गए और बस को उठाने की कोशिश करने लगे। काफी मशक्कत के बाद बस को सीधा किया गया। बस पूरी भरी थी। करीब 40 लोग सवार थे। घायल भारत सिंह राठौर ने बताया कि मैं चौहान बस में इंदौर के मधुमिलन चौराहे से बैठा था। पूरी गाड़ी पैक थी। कुछ लोग खड़े हुए थे। ड्राइवर इंदौर से ही बस को काफी तेजी से दौड़ा रहा था। कई बार वह वाहनों को कट मारते हुए पूरी गाड़ी को लहरा रहा था। ब्रिज के पास अचानक बस पलटी खा गई। बस में सवार 12 से 15 लोग घायल हुए हैं।

हादसे में ये लोग हुए घायल

1. शहजादी फारूकी, 2. साइन फारुकी, 3. किशोर पिता निरंजन सिंह, 4. मनोज पिता टांटिया सिंगर, 5. राहुल पिता शंभूलाल धुर्वे, 6. नेहा पति कमलनाथ, 7. कुलदीप पिता दीपक तिवारी, 8. संतोष

एएसपी ने बताया- हादसे के बाद बाधित यातायात को क्लियर कराया

एडिशनल एसपी देवास मनजीत सिंह चावला का कहना है कि शिप्रा ब्रिज पर हादसा हुआ है। बस एमपी 41 पी 1562 इंदौर से देवास की ओर जा रही थी। घायलों को देवास जिला अस्पताल भिजवाया गया है। हादसे से यातायात बाधित हो रहा था, जिसे तत्काल क्लियर करवाया गया। चश्मदीदों से बात कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here