प्रशासन कानपुर देहात की घटना को दबाने की कोशिश कर रहा है: सपा विधायक पांडेय

सपा विधायक मनोज पांडेय ने आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में दलितों, पिछड़ों के साथ अब ब्राह्मणों का भी उत्पीड़न बढ़ता जा रहा है। यह सरकार खुद को ब्राह्मणों का हितैषी होने का ढोंग रच रही है। कानपुर देहात की घटना निंदनीय है। प्रशासन मामले को दबाने की कोशिश कर रहा है। विधायक अमिताभ बाजपेई को जबरन रोका गया। उन्हें नजरबंद किया गया। अहम सवाल यह है कि सरकार के इशारे पर हमें और हमारे विधायक को पीड़ित परिवार से मिलने क्यों नहीं दिया जा रहा है?  सरकार को किस बात का डर है? 

मुख्य सचेतक ने आरोप लगाया कि प्रदेश में पुलिस द्वारा लगातार जनता से लगातार दुर्व्यवहार हो रहा। कानून में सरकारी जमीन पर घर बनाने वाले की सुनवाई का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि कहां से चल रहा है ये बुलडोजर? 

उन्होंने उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक पर निशाना साधते हुए कहा कि फोन और समाचार पत्रों में संवेदना व्यक्त करने से कुछ नहीं होगा। सरकार पांच पांच करोड़ के दो चेक और दो नौकरियों के कागजात लेकर पहुंचे। 

कानपुर की जिलाधिकारी और क्षेत्र के तहसीलदार के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज हो। उन्होंने कहा कि कानपुर देहात की जिलाधिकारी पर भी कार्रवाई हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here