4 अक्टूबर को हाथरस जा सकते है अखिलेश यादव, पीड़िता के परिवार से करेंगे मुलाकात

सपा अध्यक्ष और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल हाथरस में पीड़ित परिवार से मिलने के लिए जा सकते हैं। अखिलेश बाहर गए हुए थे लेकिन उनके निर्देश पर सपा का एक प्रतिनिधिमंडल बृहस्पतिवार को हाथरस गया था। इस प्रतिनिधिमंडल को पीड़ित परिवार तक नहीं जाने दिया गया था। अब अखिलेश यादव कल हाथरस जा सकते हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक वह शनिवार रात को दिल्ली लौट आएंगे। दिल्ली से लखनऊ आने के बजाय वह सीधे हाथरस जा सकते हैं। सपा के सूत्रों ने इसकी अधिकृत तौर पर पुष्टि नहीं की है लेकिन सपा अध्यक्ष के हाथरस जाने की संभावना से इनकार भी नहीं किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here