आजादी के 78 वर्षों बाद इंतजार खत्म: नैनीताल के ग्वाल देव में पहुंची बिजली

नैनीताल। आज़ादी के 78 साल बाद नैनीताल विधानसभा क्षेत्र के गोरिया देव ग्राम के तो़क ग्वाल देव में बिजली की सुविधा शुरू होने पर ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। लंबे समय से बिजली जैसी मूलभूत सुविधा से वंचित इस गांव के लिए यह किसी सपने के सच होने जैसा है।
यह महत्वपूर्ण कार्य भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री राकेश नैनवाल के प्रयासों से संभव हो पाया। उन्होंने सांसद अजय भट्ट के माध्यम से सांसद निधि का उपयोग कर गांव में बिजली पहुँचाने का काम कराया।
कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में सफलता
बिजली विभाग की टीम ने खड़ी पहाड़ियों के बीच लगभग ढाई किलोमीटर लंबी बिजली लाइन बिछाकर गांव के भूपाल सिंह नेगी, गोबिंद सिंह नेगी और राम सिंह नेगी के घरों तक बिजली पहुंचाई। राकेश नैनवाल ने बताया कि उन्होंने संकल्प लिया था कि बिजली का काम पूरा होने के बाद वह खुद गांव आकर लोगों से मिलेंगे, जिसे उन्होंने निभाया।
ग्रामीणों में खुशी का माहौल
बिजली आने के बाद गांव के सभी परिवारों में उत्साह और खुशी का माहौल है। इस दौरान राकेश नैनवाल ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि जल्द ही गांव तक सड़क सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण के लिए सांसद से आवश्यक धनराशि उपलब्ध कराने के लिए वार्ता की जाएगी।
सहयोग और मौजूदगी
इस अवसर पर पूर्व प्रधान राजू नेगी का विशेष सहयोग रहा। साथ ही सरपंच बालम नेगी, किसान मोर्चा कार्यकर्ता ललित नेगी, वरिष्ठ नेता हरीश बेलवाल, पूर्व मंडी उपाध्यक्ष मान सिंह रावत, बिजली विभाग के एई दीपक पाठक, चंदन जलाल सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.