जौनपुर में श्रद्धालुओं से भरी बस ट्रेलर से टकराई, चार की मौत, नौ घायल

जौनपुर जिले के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के सीहीपुर में रविवार देर रात श्रद्धालुओं से भरी बस एक ट्रेलर से टकरा गई। इस हादसे में चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि नौ गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी श्रद्धालु छत्तीसगढ़ से अयोध्या और वाराणसी दर्शन के लिए आए थे।
कैसे हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, करीब 50 श्रद्धालु बस से छत्तीसगढ़ से अयोध्या दर्शन करने पहुंचे थे। वहां से लौटते समय वे वाराणसी स्थित श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन के लिए जा रहे थे। भोर करीब तीन बजे बस सीहीपुर के पास पहुंची, तभी ट्रेलर को ओवरटेक करने के प्रयास में बस टकरा गई।
टक्कर के बाद का हालात
भीषण टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। डॉक्टरों ने चार लोगों को मृत घोषित किया, जबकि अन्य घायलों का इलाज जारी है।
पुलिस का बयान
एसपी जौनपुर डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि हादसे में चार श्रद्धालुओं की मौत हुई है। सभी मृतक छत्तीसगढ़ के निवासी हैं। नौ गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज कराया जा रहा है। पूरे मामले की जांच जारी है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.