तेज रफ्तार ऑटो पलटा, चांपा स्टेशन से जा रहे 9 यात्री घायल; 1 की मौत

बिर्रा। चांपा रेलवे स्टेशन से 9 सवारियों को लेकर जा रहा एक तेज रफ्तार ऑटो रविवार सुबह ग्राम करनौद में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में सभी यात्री घायल हो गए, जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई। घायलों का इलाज बम्हनीडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है।
जानकारी के अनुसार, रविवार की सुबह लगभग 5 बजे ऑटो चालक अपनी गाड़ी में अधिक संख्या में सवारियों को लेकर चला। तेज रफ्तार के कारण चालक नियंत्रण खो बैठा और ऑटो सड़क किनारे पलट गया। हादसे के समय ऑटो में कुल 9 यात्री सवार थे।
स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से सभी घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से बम्हनीडीह स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने घासीराम खूंटे (45) को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी ने बताया कि वे हैदराबाद में रोज़ी मजदूरी करते हैं और अपने गांव कुरदा लौट रहे थे।
एसडीओपी यदुमणि सिदार ने बताया कि घायलों का उपचार जारी है और मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बिर्रा पुलिस ने ऑटो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.
























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.