तकनीकी खराबी के कारण मुंबई लौटी एअर इंडिया की नेवार्क फ्लाइट

मुंबई से अमेरिका के नेवार्क जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI191 को बुधवार तड़के तकनीकी खराबी की वजह से बीच रास्ते से वापस लौटना पड़ा। बोइंग 777 विमान ने रात करीब 1:50 बजे मुंबई एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी, लेकिन उड़ान भरने के तीन घंटे बाद पायलटों ने सावधानी बरतते हुए विमान को वापस मुंबई लैंड कराया।
एअर इंडिया ने एक बयान में बताया कि उड़ान के दौरान चालक दल को तकनीकी गड़बड़ी का संदेह हुआ, जिसके बाद सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए विमान को मुंबई लौटने का निर्णय लिया गया। एयरलाइन ने कहा कि विमान सुरक्षित रूप से उतर गया है और इंजीनियरों की टीम उसकी जांच में जुटी है।
यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था
इस घटना के चलते मुंबई-नेवार्क की फ्लाइट AI191 और नेवार्क-मुंबई की रिटर्न फ्लाइट AI144 को रद्द करना पड़ा। एयर इंडिया ने प्रभावित यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था होटल में की है और उन्हें या तो एअर इंडिया की अगली उड़ानों में या फिर अन्य एयरलाइंस के ज़रिए पुनः बुक किया गया है।
नेवार्क में फंसे यात्रियों को भी फ्लाइट रद्द होने की जानकारी दे दी गई है। एयरलाइन ने आश्वासन दिया है कि सभी यात्रियों को जल्द से जल्द वैकल्पिक उड़ानों में समायोजित किया जाएगा। हालांकि यात्रियों की कुल संख्या की जानकारी अभी साझा नहीं की गई है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.