एआरटीओ ने बस सीज की तो भड़के श्रद्धालु, रुड़की रोडवेज बस अड्डे पर हंगामा

हरिद्वार जा रहे श्रद्धालुओं की बसों की चेकिंग के दौरान दस्तावेज पूरे न मिलने पर विवाद की स्थिति बन गई। एआरटीओ की टीम ने नियमित जांच के तहत जब बस को रोका और आवश्यक कागजात मांगे, तो चालक मौके पर कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
स्थिति स्पष्ट होने के बाद जांच दल ने नियमों के तहत बस को सीज कर दिया। इस कार्रवाई के बाद बस में सवार राजस्थान से आए श्रद्धालुओं में नाराजगी फैल गई और उन्होंने मौके पर विरोध शुरू कर दिया। कुछ देर तक वहां हंगामे की स्थिति बनी रही, जिससे बस अड्डे पर भी अफरा-तफरी का माहौल हो गया।
मामला बढ़ता देख एआरटीओ टीम ने यात्रियों को समझा-बुझाकर शांत कराया और उन्हें वैकल्पिक व्यवस्था के तहत रोडवेज बसों में बैठाकर उनके गंतव्य की ओर रवाना किया। अधिकारियों ने यात्रियों को नियमों के पालन को लेकर स्थिति स्पष्ट की।
वहीं, श्रद्धालुओं का कहना था कि वे धार्मिक यात्रा पर जा रहे थे और इस तरह की कार्रवाई से उनकी भावनाएं आहत हुई हैं। उनका आरोप था कि प्रशासन ने सख्ती दिखाकर उनकी यात्रा में बाधा डाली।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.