उत्तराखंडटॉप न्यूज़
चारधाम यात्रा और वीकेंड का असर, लच्छीवाला टोल पर लगा लंबा जाम

LEADERBOARDYard sale · Demo slotMore info ›
चारधाम यात्रा के पीक सीजन और वीकेंड के कारण इन दिनों देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में यात्रियों की भारी आवाजाही देखी जा रही है। हरिद्वार, ऋषिकेश और देहरादून में लगातार बढ़ रही भीड़ के चलते यातायात व्यवस्था पर दबाव बढ़ गया है।
रविवार को लच्छीवाला टोल प्लाजा पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे कई घंटों तक जाम की स्थिति बनी रही। जाम के कारण यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा और मार्ग पर वाहनों की रफ्तार पूरी तरह थम गई।
प्रशासन की ओर से यातायात को सुचारु करने के प्रयास किए गए, लेकिन बढ़ती भीड़ के चलते हालात सामान्य होने में समय लगा। चारधाम यात्रा के कारण आने वाले दिनों में भी इसी तरह की भीड़ और ट्रैफिक दबाव की संभावना जताई जा रही है।
Discussion
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.