रुद्रप्रयाग में सीएम धामी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों का किया निरीक्षण

रुद्रप्रयाग। चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को रुद्रप्रयाग पहुंचे और यात्रा तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने जवाड़ी बाईपास से निरीक्षण की शुरुआत करते हुए चारधाम यात्रा मार्ग की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने केदारनाथ-बदरीनाथ मार्ग पर बनी लगभग 900 मीटर लंबी सुरंग का भी दौरा किया और वहां उपलब्ध सुविधाओं तथा व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने यात्रा मार्ग से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं का भी निरीक्षण किया।
इस दौरान कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी और केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल भी उनके साथ मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएं।
इससे पहले मुख्यमंत्री रुद्रप्रयाग स्थित भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया और कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.































Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.